back to top

अयोध्या : चांदी के सिंहासन पर विराजेंगे रामलला

अयोध्या। अयोध्या में रामलला को नये अस्थायी मंदिर में ले जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अयोध्या राजघराने से नए घर में रामलला को विराजमान करने के लिए चांदी का सिंहासन भेंट किया गया है।

राम लला को नये अस्थायी मंदिर में विराजित कराने के लिए दिल्ली से आए प्रमुख आचार्य डॉ. कृतिकांत के नेतृत्व में दिल्ली, अयोध्या और काशी के 15 आचार्यों ने सोमवार सुबह से उदक शांति पूजा से अनुष्ठान की शुरुआत की।इसके एक दिन पहले रविवार की रात नौ बजे आचार्यों की टीम को श्री राम जन्मभूमि ले जाया गया, जहां उन्हें विराजमान रामलला और नये मंदिर निर्माण स्थल को दिखाया गया। इसके बाद आचार्यों ने सोमवार से होने वाली पूजा का खाका खींचा।

सोमवार सुबह आचार्य श्रीकांत व अन्य आचार्य नदियों के पवित्र जल से भरे हुए कलश, पूजन सामग्री और फल-फूल आदि के साथ पीले वस्त्र धारण कर रामलला परिसर में प्रविष्ट हुए। आचार्यों की टीम में विश्व हिंदू परिषद के संत संपर्क प्रमुख पं. अशोक तिवारी और संयुक्त महामंत्री कोटेश्वर जी भी शामिल रहे। यह दोनों वैदिक पूजा पद्धति के दक्ष माने जाते हैं।

श्री रामजन्म भूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के रामलला को नये घर में विराजमान करने के लिए अयोध्या राजघराने से बड़ा सा चांदी का सिंहासन भेंट किया गया है। इस पर रामलला समेत चारों भाई विराजमान होंगे। रामलला को विराजमान करने के लिए बनाए जा रहे अस्थायी मंदिर को सुरक्षा की दृष्टि से तैयार करने का काम गृहमंत्रालय की टीम कर रही है। इसकी भीतरी दीवार को बुलेटप्रूफ फाइबर और कांच से बनाया गया है। गृहमंत्रालय की टीम 24 मार्च की शाम तक अपना काम पूरा कर लेगी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...