back to top

अयोध्या : अनेकता में एकता का साक्षात उदाहरण बनेगा राम मंदिर का भूमि पूजन

अयोध्या। अयोध्या में प्रस्तावित राम मंदिर के भूमि पूजन की तैयारियों के बीच भगवान राम के कुछ मुस्लिम भक्त इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले साल नवंबर में उच्चतम न्यायालय द्वारा दशकों पुराने इस मामले में फैसला सुनाए जाने के बाद पांच अगस्त को होने वाले कार्यक्रम से मंदिर निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा।

अयोध्या जिले के निवासी जमशेद खान ने कहा कि वह हिंदू भाइयों के साथ मंदिर निर्माण के शुभारंभ का उत्सव मनाएंगे। उन्होंने कहा, हमने इस्लाम अपना लिया है और हमने इसकी उपासना पद्धति अपना ली है लेकिन इससे हमारे पूर्वज नहीं बदलेंगे। हम मानते हैं कि भगवान राम हमारे पूर्वज हैं। वहीं एक अन्य निवासी वसी हैदर ने भी ऐसी ही भावनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा, हम इस्लाम के सिद्धांतों को मानते हैं और इस्लामी पद्धति से उपासना करते हैं लेकिन हम यह भी मानते हैं कि भगवान राम हमारे पूर्वज थे। राम मंदिर निर्माण होते हुए देखना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हाजी सईद ने कहा कि भारतीय मुस्लिम, भगवान राम को इमाम-ए-हिंद मानते हैं। रशीद अंसारी का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि उन्हें राम जन्मभूमि के गर्भगृह में जाने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा, यदि सुरक्षा या अन्य कारणों से मुझे वहां जाने का अवसर नहीं मिला तो मैं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरुआत का उत्सव मनाऊंगा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के अवध प्रांत के प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि भगवान राम के कुछ मुस्लिम भक्त अन्य राज्यों से अयोध्या आ रहे हैं।

उन्होंने कहा, एक भक्त मंदिर निर्माण के लिए अपने राज्य छत्तीसगढ़ से ईंटें लेकर अयोध्या आ रहा है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्यों के अनुसार राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या का दौरा करने की उम्मीद है।

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य अनिल मिश्रा ने रविवार को बताया था कि भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और सरसंघचालक मोहन भागवत के अलावा कई नेताओं को निमंत्रण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त अन्य मतावलंबियों को भी न्योता भेजने की योजना है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...