back to top

आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेन, रक्षा मंत्री डुटोन शुक्रवार को भारत यात्रा पर आयेंगे

नयी दिल्ली। आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मैरिस पेन और रक्षा मंत्री पीटर डुटोन 10 से 12 सितंबर तक भारत के दौरे पर रहेंगे और दोनों देशों के बीच टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, 11 सितंबर को मंत्री स्तरीय वाता में आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी। वार्ता की तैयारी से जुड़े लोगों ने बताया कि दोनों पक्ष सम्पूर्ण रक्षा एवं सुरक्षा संबंधों तथा हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा कर सकते हैं। इस वार्ता में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।

 

मंत्रालय के बयान के अनुसार, टू प्लस टू मंत्री स्तरीय वार्ता, चार जून 2020 को दोनों देशों के नेताओं के बीच डिजिटल माध्यम से हुई बैठक में भारत आस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंधों को समग्र सामरिक गठजोड़ तक बढ़ाने की भावना के अनुरूप हो रही है। इसमें कहा गया है कि वार्ता के एजेंडे में आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा शामिल है। वार्ता की तैयारी से जुड़े लोगों का यह भी कहना है कि टू प्लस टू वार्ता के दौरान हिन्द प्रशांत क्षेत्र में सम्पूर्ण सहयोग को बढ़ाने को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है जो इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य आक्रामकता के दृष्टिगत है। नौवहन सुरक्षा के विषय पर भी चर्चा होने की उम्मीद है। भारत और आस्ट्रेलिया चार देशों के गठबंधन क्वाड का हिस्सा है जो हिन्द प्रशांत क्षेत्र को खुला, मुक्त एवं समावेशी बनाने की दिशा में कार्य करने को संकल्पित है। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ वर्षों में रक्षा एवं सैन्य सहयोग में वृद्धि देखी गई है। पिछले वर्ष जून में भारत और आस्ट्रेलिया ने अपने संबंधों को समग्र सामरिक गठजोड़ के स्तर पर बढ़ाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आस्ट्रेलियाई समकक्ष स्काट मॉरिसन के बीच डिजिटल माध्यम से बैठक के दौरान यह हुआ।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...