back to top

ऑडियो क्लिप मनगढंत है, कांग्रेस हताशा में काम कर रही है : भाजपा

नई दिल्ली। भाजपा ने उन ऑडियो क्लिप को शुक्रवार को मनगढ़ंत करार दिया, जिनका हवाला देते हुए कांग्रेस राजस्थान में अपनी सरकार गिराने की कोशिश करने का भगवा पार्टी पर आरोप लगा रही है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस अपना घर संभाल पाने में अक्षम रहने को लेकर हताशा में है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस बात का जिक्र किया कि कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सचिन पायलट के बगावत करने के शीघ्र बाद कहा था कि एक घर में बर्तन होते हैं, तो वे बजते हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस मनगढ़ंत ऑडियो से इन बर्तनों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

पात्रा ने कहा, कांग्रेस अपना घर नहीं चला पाने का ठीकरा भाजपा के सिर फोड़ रही है, लेकिन जनता के सामने सच्चाई जगजाहिर है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत तथा कांग्रेस के बागी विधायक भंवरलाल शर्मा को गिरफ्तार करने की मांग की।

दरअसल, राज्य की अशोक गहलोत सरकार को गिराने की काथित साजिश से जुड़ी दो ऑडियो क्लिप सामने आई है। सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कोरोना वायरस महामारी के दौरान कांग्रेस सरकारें गिराने में व्यस्त हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री शेखावत ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इन ऑडियो रिकार्डिंग में उनकी आवाज नहीं है और वह किसी भी जांच का सामना करने को तैयार हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...