back to top

केजीएमयू में स्ट्रेचर को लेकर भिड़े तीमारदार व कर्मी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में स्ट्रेचर को लेकर तीमारदार व कर्मचारी आपस में भिड़ गये। दरअसल यहां जमानत राशि जमा करने के बाद ही स्ट्रेचर दिया जाता है। कर्मचारियों ने जब एक तीमारदार से धनराशि जमा करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस पर कर्मचारी ने स्ट्रेचर नहीं दिया। इससे दोनों में जमकर कहासुनी हुई। हगांमा इतना बढ़ गया कि पुलिस को बुलाना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह मामले को शान्त कराया।

गोंडा निवासी सतीश को यूरोलॉजी संबंधी समस्या है। परिवारीजन उन्हें लेकर ओपीडी पहुंचे। यहां से उन्हें कुछ जांच के लिए विभाग भेजा गया। जांच के बाद परिवारीजन मरीज को घर ले जाने लगे। तभी उन्हें स्ट्रेचर की जरूरत लगी। परिवारीजन मुख्य द्वार पर पहुंचे। स्ट्रेचर देने के लिए कर्मचारी से कहा। कर्मचारी ने जमानत राशि या फिर आधार कार्ड जमा करने के लिए कहा। ताकि मरीज को गाड़ी तक पहुंचाने के बाद स्ट्रेचर दोबारा विभाग में जमा कराया जा सके। इस बात पर तीमारदारों ने विभाग में हंगामा शुरू कर दिया। तीमारदारों ने पुलिस को सूचना दी।

परिसर स्थित पुलिस चौकी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तीमारदारों से नियमों की जानकारी दी। यह भी बताया कि यह व्यवस्था का हिस्सा है। स्ट्रेचर वापस देने पर जमानत राशि या आधार कार्ड वापस दे दिया जाता है। काफी जद्दोजहद के बाद मामला शांत हुआ। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह का कहना है कि कई बार स्ट्रेचर व व्हील चेयर का इस्तेमाल करने के बाद तीमारदार रास्ते में छोड़ देते हैं। इससे दूसरे मरीजों को असुविधा होती है। इसलिए आधार कार्ड या जमानत राशि जमा कराई जाती है, ताकि वापस उसी स्थान पर रखें जहां से ले गए थे। यह व्यवस्था मरीजों की सुविधा के लिए ही शुरू की गयी है ताकि सभी को समय पर स्ट्रेचर आसानी से मिल सके।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...