back to top

पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को पहली पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को उनके स्मारक सदैव अटल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत शीर्ष गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई अन्य मंत्रियों तथा वरिष्ठ नेताओं ने भजन और भक्ति संगीत के बीच दिवंगत वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। सदैव अटल स्मारक पिछले साल दिसंबर में राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसके मध्य में काले रंग के ग्रेनाइट पत्थर से वाजपेयी की समाधि बनाई गई है और बीच में एक दीया रखा गया है। पिछले साल 16 अगस्त को 93 साल की उम्र में वाजपेई की निधन हो गया था।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, वाजपेयी के विचार और उनके शब्द हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। भारत के विकास में उनके योगदान को हम हमेशा याद करेंगे। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उनकी याद में राष्ट्र के साथ आज वह भी सम्मिलित हुए हैं। उन्होंने कहा, हमारे समय के सबसे कद्दावर नेता को मैं अपनी श्रद्धांजलि देता हूं… अटल जी ने प्रौद्योगिकी, नवोन्मेष और अनुसंधान के माध्यम से देश के शासन में व्यवस्थित बदलाव लाकर लोगों के जीवन में सुधार किया। उन्होंने संपर्क क्रांति की और विकास का मार्ग प्रशस्त किया।

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि लोगों विशेषकर समाज के अति कमजोर तबकों के लिए जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध करवाना वाजपेयी के प्रशासन का मुख्य ध्येय था। उन्होंने सुधारात्मक एजेंडा लागू किया और बड़ी चुनौतियों के बीच राष्ट्र को सुशासन दिया। नायडू ने वाजपेयी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि इस दूरदर्शी नेता को वह 40 साल से जानते हैं और उनके उर्जावान नेतृत्व में उन्हें सहयोगी मंत्री के रूप में काम करने का अवसर मिला। शाह ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वाजपेयी सिर्फ एक मानव नहीं बल्कि वह विचार और जीवन शैली की विचारधारा हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री हमेशा उन्हें प्रेरित करते थे और उन्होंने मूल्य आधारित राजनीति एवं सुशासन को बढ़ावा दिया। नड्डा ने ट्वीट कर वाजपेयी की कविता की पंक्तियां साझा कीं और कहा उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र एवं पार्टी को समर्पित कर दिया।

RELATED ARTICLES

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...