back to top

लॉकडाउन के समय डाक विभाग ने रोजाना 80 हजार लोगों तक पहुंचाया पैसा

रसोई से लेकर नाव तक डाक विभाग पहुंंचा रहा पैसा

रोजाना 80 हजार लोगों को दरवाजे तक पैसा पहुंचा रहा डाक विभाग

लॉकडाउन में डाकिया बना चलता-फिरता एटीएम

लखनऊ। लॉकडाउन के समय प्रदेश के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों में डाक विभाग हर रोज 80 हजार से अधिक लोगों तक पैसा पहुंचा रहा है। घर की रसोई से लेकर खेतों तक, गांव की गलियों से लेकर नदियों में नाव तक डाकिया लोगों को एईपीएस के माध्यम से उनके बैंकों से पैसे निकालने की सुविधा दे रहे हैं।

यूपी के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में डाकिए व ग्रामीण डाक सेवक आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से दूसरे बैंकों से 140 करोड़ रुपये से अधिक की रकम निकालकर अब तक जरूरतमंदों को दे चुके हैं। डाक विभाग की इस सुविधा के चलते राज्य सरकार को भी काफी आसानी हुई है। इससे बैंकों में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत भेजी गई रकम घर बैठे लोग डाकिया के माध्यम से निकाल पा रहे हैं।

सिन्हा ने बताया कि डाक विभाग की इस पहल से वृद्धजनों, दिव्यांग, मरीज, अक्षम, गरीब, किसान व मजदूरों को सबसे ज्यादा लाभ हो रहा है। डाक विभाग की इस पहल की केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी ट्वीट करके तारीफ की है। चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने कहा कि डाकघर की शाखाएं प्रदेश के कोने-कोने में है।

भारत सरकार द्वारा डाक सेवाओं को आवश्यक सेवा के रूप में रखने के बाद डाकघर लगभग हर तरह की सुविधा प्रदान कर रहे हैं। दवाओं की बुकिंग, वितरण से लेकर पैसों को पहुंचाने के लिए रोड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क द्वारा मेल वैन पूरे प्रदेश में चल रही हैं। डाकघर बचत खातों के जरिए इस दौरान 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है।

शहर हो या खेत, गांव की गलियों तक दे रहे सुविधा

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि शहर हो या फिर खेत अथवा गांव की गलियां, हर कहीं लोगों को एईपीएस के माध्यम से उनके बैंकों से पैसे निकालने की सुविधा दे रहे हैं। जिला प्रशासन के साथ विभिन्न स्कूलों व पंचायत भवनों पर कैम्प लगाकर भी लोगों को रकम निकालने की सुविधा दी जा रही है।

यादव ने कहा कि, महामारी के इस दौर में डाककर्मी सोशल डिस्टेंसिंग व पूरी एहतियात बरतते हुए समर्पण भाव के साथ कार्य कर रहे हैं। डाक निदेशक ने कहा कि डाकियों के पास उपलब्ध माइक्रो एटीएम से प्रतिदिन एक व्यक्ति द्वारा आधार लिंक्ड अपने बैंक खाते से दस हजार रुपये तक की रकम निकाली जा सकती है। इसके लिए किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जाता है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...