back to top

यूपी के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम 12 की मौत

लखनऊ। उत्तर के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य झुलस गए। कई स्थानों से जानवरों के मारे जाने की भी सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग घटनाओं में चित्रकूट में तीन, बलिया में चार और गाजीपुर में पांच लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है।

चित्रकूट से प्राप्त खबर के अनुसार जिले में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने की अलग-अलग घटनाओं में मंगलवार को तीन किसानों की मौत हो गई और इतने ही झुलसकर जख्मी हो गए। इन घटनाओं में पांच पालतू मवेशियों की भी मौत हो गई। मऊ के तहसीलदार संजय अग्रहरि ने बुधवार को बताया कि इटवां गांव में मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरने की घटना में खेत में खाद छिड़ककर वापस लौट रहे किसान मोहम्मद सुल्तान (50) की मौत हो गई जबकि इससे झुलसकर उसकी पांच साल की पोती शानू जख्मी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मानिकपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक के. के. मिश्रा ने बताया कि गढ़चपा गांव में खेत में खाद छिड़ककर घर लौटते समय बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर किसान विनीत कोल (45) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रैपुरा क्षेत्र के लौढिहा माफी गांव में वज्रपात की घटना में किसान नत्थू प्रसाद (47) और उसकी दो भैंसों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने की एक अन्य घटना में लखनपुर-रुकमा बुजुर्ग गांव में झुलसकर किसान चुनबाद और सन्तुल देवी जख्मी हो गई।

साथ ही राजकुमार के तीन मवेशियों की मौत हो गई। बलिया से प्राप्त खबर के अनुसार जिले में मंगलवार हुई बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो मासूमों समेत चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग झुलस गए। पुलिस के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव में कल बकरी चराते समय आकाशीय बिजली गिरने से मंगरू (5) व नीसू (4) की मौत हो गई, जबकि नीतू राजभर (5) गंभीर रूप से झुलस गई। दो बकरियों की भी मौके पर मौत हो गई है।

नीतू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नौबरार ग्राम के आसित कुमार चौधरी (17) खेत में सब्जी की रखवाली कर रहा था कि मंगलवार शाम आकाशीय बिजली गिरी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उभांव थाना क्षेत्र के ससना बहादुरपुर ग्राम में आकाशीय बिजली गिरने से किन्नू राजभर (25) की मौत हो गई। गाजीपुर से प्राप्त खबर के अनुसार जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित पांच की मृत्यु हो गई। दो गंभीर रूप से झुलस गए। जिसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के कलीमुल्लाहपुर गांव में रहने वाली गुलाबी देवी (52) घर के छत पर कपड़ा उतार रही थी कि आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। सैदपुर कोतवाली के निजामपुर गांव की मनीषा यादव (18) भी कपड़ा समेटने छत पर गई थी कि बिजली की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के ही गांव खांवपुर चितौरा के भैरव (49) पशु चरा रहे थे कि उसी समय पानी बरसने के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए। उनकी मृत्यु हो गई।

वहीं पास में ही खेत में किसानी कर रहे जयप्रकाश प्रजापति झुलस गए। उनका इलाज जारी है। सादात थाना क्षेत्र के मौधिया गांव निवासी मजदूरी करने गए आजाद राजभर (22) की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं बद्री राजभर बुरी तरह झुलस गए। उनका इलाज किया जा रहा है। दुल्लहपुर थाना के जफरपुर गांव में टीन के छप्पर के नीचे बैठे प्रदीप राम (23) की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...