back to top

विराट से पूछो कि वह इतने आक्रामक क्यो हैं: पोलार्ड

विशाखापत्तनम। वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में भारतीय कप्तान विराट कोहली काफी आक्रामक रूप में है और विरोधी कप्तान कीरोन पोलार्ड को समझ नहीं आ रहा कि आखिर हुआ क्या है। टी20 श्रृंखला के दौरान कोहली ने नोटबुक फाड़ने के अंदाज में जश्न मनाया।

इसके बाद चेन्नई में पहले वनडे में मैदानी अंपायर शान जार्ज ने रविंद्र जडेजा के रनआउट का फैसला तीसरे अंपायर को सौंपा तो भी वह उखड़ गए थे। पोलार्ड ने दूसरे वनडे में 107 रन से मिली हार के बाद कोहली के बारे में पूछने गए सवाल पर कहा कि आपको उससे ही पूछना होगा कि वह इतना आक्रामक क्यो था। मैं इसका जवाब नहीं दे सकता। मुझे समझ नहीं आ रहा। उससे ही पूछिये।

हार को लेकर पोलार्ड ने कहा, हम अच्छी स्थिति में थे लेकिन लगातार विकेट गिरने से दबाव में आ गए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हमसे यह गलती हो रही है और हम यह स्वीकार करते हैं। मैच में रोहित शर्मा को 70 के स्कोर पर शिमरोन हेटमायेर ने जीवनदान दिया लेकिन पोलार्ड ने टीम की फील्डिंग का बचाव करते हुए कहा कि कुल मिलाकर फील्डिंग का स्तर अच्छा था। उन्होंने कहा, वनडे और टी20 में प्रदर्शन अच्छा रहा। स्तर बेहतर हुआ है लेकिन हम भी इंसान है। हम गलतियां करते हैं। इन गलतियों का बार बार प्रसारण किया जाता है जिससे लोग राय बना देते हैं।

RELATED ARTICLES

भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, दो मैचों की सीरीज पर किया कब्जा

नयी दिल्ली। भारत ने अपने शानदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज को दूसरे और अंतिम टेस्ट में सात विकेट से पराजित कर दो मैचों की श्रृंखला...

अपने देश की वनडे में कप्तानी करना सबसे बड़ा सम्मान है : शुभमन गिल

रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया है और भारत वनडे प्रारूप में नेतृत्व के एक नए युग...

केएल राहुल का शतक, भारत ने दूसरे दिन लंच तक तीन विकेट पर 218 रन बनाए

राहुल ने संयम और धैर्य से खेलते हुए 190 गेंदों में अपना 11वां टेस्ट शतक पूरा किया अहमदाबाद । अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...