back to top

बीएड में लखनऊ के आशु राणा टॉपर

बेटियों में झांसी की भावना मिश्रा ने मारी बाजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में दाखिले के लिए हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। लखनऊ के आशु राणा ने परीक्षा टॉप की है। दूसरे नंबर पर कुशीनगर के एजाज अहमद और तीसरे पर गोरखपुर के अजय गौर हैं। लड़कियों में झांसी की भावना मिश्रा अव्वल रही हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर उन्नाव की प्रज्ञा गुप्ता और तीसरे पर गाजियाबाद की कृतिका गुप्ता शामिल हैं। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट लखनऊ यूनिवर्सिटी की आफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने शुक्रवार को बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम जानकारी दी।

 

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के लिए 591305 ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसके सापेक्ष 533457 अभ्यर्थी शामिल हुए। बीएड प्रवेश परीक्षा छह अगस्त को कराई गई थी। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि पिछले साल बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 27 दिन के अंदर जारी हुआ था। इस बार एक नया रिकॉर्ड बना है। शिक्षकों और पूरी टीम की मेहनत के चलते इस बार केवल 20 दिनों के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया। प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता वाजपेयी ने बताया कि इस बार सही आंसर, गलत आंसर और माइनस मार्किंग को ध्यान में रखते हुए स्कोर कार्ड जारी किया गया है। सितंबर के पहले हफ्ते से आॅनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सत्र 2021-22 में दाखिला लेने वाले छात्रों को प्रथम वर्ष में 45 हजार रुपए और दूसरे वर्ष में 25 हजार रुपए का शुल्क देना होगा। पहले दोनों वर्ष का शुल्क करीब 80 हजार रुपये होता था। बीएड के 4 वर्षीय प्रोग्राम में छात्रों को अब हर साल 30 हजार रुपए शुल्क जमा करना होगा। प्रदेशभर के इ.ए कॉलेजों में करीब 2 लाख 40 हजार के आसपास सीटें उपलब्ध हैं जबकि परीक्षा में 5 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...