back to top

जेटली के निधन पर उप्र की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया दु:ख

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री एवं उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य अरूण जेटली के निधन पर शनिवार को गहरा दु:ख व्यक्त किया। राजभवन के एक प्रवक्ता के मुताबिक, राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि अरूण जेटली एक कुशल अधिवक्ता एवं नेता थे। उन्होंने अनेक भूमिकाओं में देश की सेवा की। विधि एवं संसदीय परम्परा के उत्कृष्ट ज्ञान एवं अपनी विद्वता के कारण उन्होंने विशिष्ट पहचान बनाई। राज्यपाल ने कहा कि जेटली के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। आनंदीबेन पटेल ने दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करने की कामना करते हुए जेटली के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 

योगी ने यहां जारी एक शोक सन्देश में कहा कि अरुण जेटली एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। वह एक उत्कृष्ट वक्ता एवं संसदीय कार्य प्रणाली के जानकार थे। वह अपनी बात को तथ्यों के साथ तार्किक रूप से प्रस्तुत करते थे। योगी ने कहा कि सभी दलों के लोग जेटली का सम्मान करते थे। देश के मंत्री के रूप में जेटली की सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। वह राज्य सभा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए जेटली के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उल्लेखनीय है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। जेटली का कई सप्ताह से एम्स में इलाज चल रहा था।

 

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...