back to top

जब यूपी के विकास के बारे में जेटली से ली जाती थी राय

अभिषेक बाजपेयी

लखनऊ। लखनऊ ने शनिवार को अरुण जेटली के रूप में अपना राज्यसभा सदस्य खो दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री का कार्यभार संभालने वाले अरुण जेटली का निधन हो गया है। पुराने लोग बताते हैं कि छात्र नेता के समय से ही जेटली उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए थे। प्रदेश के लिए अरुण जेटली और अरुण जेटली के लिए उत्तर प्रदेश अनजान नहीं थे। एक समय था जब प्रदेश में विकास के मामलों पर अरुण जेटली की राय जरूर ली जाती थी।

लखनऊ से राज्यसभा सदस्य होने के अलावा जिले से जुड़ा रायबरेली उनका नोडल जिला था। उन्होंने प्रदेश में विद्यार्थी परिषद के लिए काफी काम किया। उत्तर प्रदेश व राजधानी लखनऊ में चुनाव प्रचार के लिए उनका आना-जान लगा रहता था। साल 2004-05 में वे भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी भी बनाए गए थे। बतौर जेटली के प्रतिनिधि, भाजपा प्रवक्ता हीरो बाजपेई के अनुसार वे अप्रैल 2018 में लखनऊ से राज्यसभा सांसद के तौर पर चुने गए थे। बाजपेई बताते हैं कि उसके तुरंत बाद जेटली ने रायबरेली को अपने नोडल जिले के तौर चुना। वो बताते हैं, ‘इसी साल 30 जुलाई को हमारी जेटली से मुलाकात हुई, जिसके दौरान हमने उनको करीब 200 जगह सोलर लाइट लगवाने के सूची दी थी। उस समय मुलाकात के बाद जेटली ने वो सूची जिलाधिकारी को भेजने के निर्देश दिए थे। हमारी उनसे वो आखरी मुलाकात थी।’ असल में जेटली ने अपनी 5 करोड़ स्थानीय विकास निधि को संप्रग की चेयरपर्सन और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में खर्च करना चाहते थे।

नोडल जिला चुनने के बाद बाजपेई को स्थानीय लोगों से बात करके ऐसी मुद्दों के बारे में जानकारी लेने को कहा था, जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरुरत हो। जेटली की स्थानीय निधि से लगभग 2.5 करोड़ रुपये जारी भी कर दिया गया था। दिवाली के समय जेटली रायबरेली आना भी चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों से उनका दौरा ताल गया था। इसी बीच पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से दुखी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार और रविवार के बचे हुए सारे कार्यक्रम निरस्त कर दिए और वे दिल्ली रवाना हो गए। 66 साल के जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को एम्स लाया गया था। एम्स ने 10 अगस्त के बाद से जेटली के स्वास्थ्य पर कोई बुलेटिन जारी नहीं किया था। जेटली ने खराब स्वास्थ्य के चलते 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...