back to top

जम्मू-कश्मीर से व्यक्तिगत जुड़ाव रखते थे अरुण जेटली, जानिए वजह

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पार्टी में वरिष्ठ सहयोगी अरुण जेटली को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा कि पूर्व वित्तमंत्री की पत्नी जम्मू-कश्मीर की रहने वाली थीं इसलिए उनका राज्य से व्यक्तिगत जुड़ाव था। उनकी शादी 1982 में हुई थी जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की आगवानी वधू पक्ष की ओर से कई कांग्रेस नेताओं ने की थी। ‘अरुण जेटली के मेरे लिए क्या मायने थे’ शीर्षक से सिंह ने लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री का राज्य के प्रति विशेष अनुराग था क्योंकि उनकी शादी जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्तमंत्री गिरधारी लाल डोगरा की बेटी से हुई थी, जो कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के करीबी थे। उन्होंने लिखा, बहुत कम लोगों को याद होगा कि अरुण जेटली की शादी में उस समय के भाजपा के कई शीर्ष राष्ट्रीय नेता बाराती थे और उनकी आगवानी वधू पक्ष से कांग्रेस के शीर्ष राष्ट्रीय नेतृत्व ने की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री ने कहा कि जेटली के साहस और दृढ़विश्वास की पुष्टि छह अगस्त को अनुच्छेद-370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्म करने संबंधी विधेयक के लोकसभा में पारित होने के बाद लिखे ब्लॉग से होती है।

सिंह ने लिखा कि वह उनके नियमित संपर्क में थे, लेकिन संसद सत्र चालू होने की वजह से उस दिन देर तक संसद की कार्यवाही चलने की वजह से वह संपर्क नहीं कर पाए। तभी शाम करीब 8:45 बजे जेटली का फोन आया और उन्होंने बताया कि वह अनुच्छेद-370 खत्म करने को लेकर एक लेख लिख रहे हैं और कुछ तथ्यों की जानकारी चाहते हैं। सिंह ने कहा कि जेटली उनके लिए क्या मायने रखते थे, शायद मेरे लिए भी एक पहेली थी। लेकिन एक चीज निश्चित है वह मेरे और मुझ जैसे अन्य लोगों के लिए सलाहकार, दोस्त, मार्गदर्शक थे। उनके जाने से जो खालीपन पैदा हुआ है उसको भरना मुश्किल है… कम से कम मेरे जीवनकाल में। सिंह ने कहा कि वह जेटली की सलाह पर चिकित्सा महाविद्यालय में प्राध्यापक का पेशा छोड़ भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जेटली ने कहा था कि आप राजनीति में एक अलग मुकाम बनाएंगे। राज्यमंत्री ने लिखा कि जेटली में अपने कनिष्ठों या सहयोगियों के साथ खड़े होने की प्रतिबद्घता एंव क्षमता थी।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...