back to top

अनुच्छेद 370 समाप्ति : भाजपा ने फहराया तिरंगा, पीडीपी ने शोक दिवस करार दिया

श्रीनगर। जम्मू भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किये जाने के दो साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को तिरंगा रैलियां निकाल कर और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रध्वज फहरा कर जश्न मनाया, जबकि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने इसे जम्मू कश्मीर के लिए शोक दिवस बताया और विरोध मार्च निकाला। अनंतनाग जिले के खानाबल से भाजपा की नगर निगम पार्षद रोमासिया रफीक ने खानाबल में डिग्री कॉलेज के पास राष्ट्रध्वज फहरा कर कश्मीर घाटी में पार्टी के समारोहों की शुरूआत की। उनके साथ पार्टी के करीब 200 कार्यकर्ता थे।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुग ने कहा कि 2019 के इस फैसले की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि यह थी कि यह विभाजनकारी और आतंकवादी ताकतों के लिए एक बड़ा झटका है। चुग, जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी के प्रभारी भी हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर में सकारात्मक विमर्श में खलल डालने को लेकर गुपकर गठबंधन में शामिल पार्टियों की कड़ी आलोचना की। वहीं, श्रीनगर में काली पट्टी बांधे पीडीपी के दर्जनों नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शेर ए कश्मीर पार्क के पास स्थित पार्टी मुख्यालय से एक विरोध मार्च निकाला, जिसका नेतृत्व पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने किया।

 

उन्होंने केंद्र के पांच अगस्त 2019 के फैसले के खिलाफ और कश्मीर मुद्दे के हल के समर्थन में नारे लगाये। हालांकि, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जीपीओ के पास रोक दिया। महबूबा ने संवाददाताओं से कहा, आज जम्मू कश्मीर के लिए शोक दिवस है। यह दुर्भाज्ञपूर्ण है कि भाजपा देश भर में जश्न मना रही है, जबकि कश्मीर शोक मना रहा है। उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर के लोगों का अस्तित्व तभी रहेगा, जब हम साथ मिल कर अपनी संवैधानिक स्थिति को बहाल करेंगे और फिर भारत सरकार को आंतरिक आयाम पर जम्मू कश्मीर के लोगों से और बाहरी आयाम पर पाकिस्तान से बातचीत कर कश्मीर मुद्दे का हल करने के लिए मजबूर करेंगे।

 

उन्होंने कहा, कोई और विकल्प नहीं है। वे पाकिस्तान से पहले से बातचीत कर रहे हैं जिसका परिणाम (नियंत्रण रेखा पर) संघर्षविराम के रूप में देखने को मिला है और इससे घुसपैठ में कमी आई है। महबूबा ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि जम्मू कश्मीर को भारत और पाकिस्तान के बीच अमन का सेतु बनना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को पांच अगस्त 2019 को लिये फैसले को वापस लेना होगा।
जम्मू में भी पीडीपी ने गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय से एक विरोध रैली निकाली और शहर के अंदर जाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उन्होंने सरकार विरोधी नारे लगाए और आज का दिन काला दिवस के तौर पर मनाया।

 

जम्मू में जम्मू कश्मीर भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) अध्यक्ष अरूण देव सिंह, पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा ले कर मार्च किया और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारे लगाए। शिवसेना की जम्मू कश्मीर इकाई ने शहर में तिरंगा रैली निकाली और भारत माता की जय के नारे लगाए। डोगरा फ्रंट ने अपने प्रमुख अशोक गुप्ता के नेतृत्व में जम्मू में ढोलक की थाप और नृत्य के साथ तिरंगा रैली निकाली। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद तथा कुछ सामाजिक संगठनों ने भी अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों और अनुच्छेद 35-ए को रद्द किये जाने की दूसरी वर्षगांठ का जश्न मनाया। इस अवसर पर, जम्मू कश्मीर नेशनल पैथर्स पार्टी ने जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और शीघ्र विधानसभा चुनाव कराने की मांग की।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...