back to top

अनुपम खेर की मां, भाई कोरोना वायरस से संक्रमित

मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर ने रविवार को कहा कि उनकी मां दुलारी, उनका भाई राजू और उसका परिवार कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। खेर ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि उनकी मां पिछले कुछ दिन से खाना नहीं खा रही थीं और उन्होंने अपने रक्त की जांच भी कराई थी, जिसमें कुछ भी चिंताजनक बात सामने नहीं आई थी।

उन्होंने कहा, इसके बाद हमारे चिकित्सक ने हमें उन्हें एक सीटी स्कैन केंद्र ले जाने और उनकी जांच कराने की सलाह दी। तब पता चला कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उनमें मामूली लक्षण हैं।

अभिनेता ने कहा, मैंने और मेरे भाई ने भी जांच कराई, जिसमें राजू मामूली लक्षणों के साथ संक्रमित पाए गए और मैं संक्रमित नहीं पाया गया। मेरी भाभी और भतीजी भी मामूली लक्षणों के साथ संक्रमित पाई गई हैं। 65 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि उनकी मां कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि उनके भाई का परिवार घर में पृथक-वास में है।

उन्होंने कहा, मैंने बीएमसी (बृहन्मुंबई महानगरपालिका) को सूचित कर दिया है और वे शानदार काम कर रहे हैं। वे मेरे भाई के आवास को संक्रमणमुक्त करेंगे।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...