back to top

अगले महीने के अंत तक 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए उपलब्ध हो सकते हैं कोविड-19 रोधी टीके

न्यूयॉर्क। अमेरिका में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप से संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच, 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए कोविड-19 रोधी टीके अगले महीने के अंत तक उपलब्ध हो सकते हैं। मीडिया की एक खबर में यह जानकारी सामने आई है। न्यूयॉर्क टाइम्स समाचार-पत्र में प्रकाशित एक खबर में दो स्वास्थ्य विशेषज्ञों के हवाले से कहा गया कि पांच साल से 11 साल के बच्चों के लिए कोविड टीके अक्टूबर के अंत तक उपलब्ध हो सकते हैं। यह कम उम्र के बच्चों के परिजन के लिए राहत की बात होगी क्योंकि अभी तक टीके केवल 12 साल और उससे ऊपर के बच्चों के लिए ही उपलब्ध थे।

 

खबर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन के पूर्व आयुक्त एवं फाइजर बोर्ड के सदस्य डॉ स्कॉट गोटलिब के हवाले से कहा गया कि कम उम्र के बच्चों के लिए टीकों की मंजूरी मिलने के लिए क्लिनिकल आंकड़ों का सावधानीपूर्वक एवं त्वरित समीक्षा की आवश्यकता होगी। गोटलिब ने सीबीएस के कार्यक्रम फेस द नेशन में कहा कि सबसे बेहतर स्थिति में , फाइजर के टीके कम उम्र के बच्चों के लिए 31 अक्टूबर तक तैयार हो जाएंगे। गोटलिब ने कहा, फाइजर ने जिस तरह के आंकड़े एकत्र किए हैं, उनपर मुझे भरोसा है। टेक्सास चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में अंतरिम बाल रोग प्रमुख डॉ जेम्स वर्सालोविक ने कहा कि वह कम उम्र के बच्चों के लिए टीकों की स्वीकृति अक्टूबर तक मिलने की संभावना को लेकर गोटलिब से सहमत हैं।

 

खबर में उनके हवाले से कहा गया, इन परीक्षणों को आगे ले जाने के लिए हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। अत्यधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच बच्चों के अस्पताल में भर्ती होने की बढ़ती दर को देखते हुए वर्सालोविक ने कहा कि वह और उनके साथी रिकॉर्ड संख्या में बच्चों में संक्रमण देख रहे हैं।
उन्होंने कहा, हम अब भी बुरी स्थिति में हैं और संभवत: एक और चरम देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

जंतर-मंतर की ओर छात्रों के मार्च के दौरान पुलिस लाठीचार्ज

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने की कोशिश में मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...