back to top

सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ के घंटा घर पर किया ध्वजारोहण

लखनऊ। लखनऊ घंटाघर पर प्रदर्शनकारियों ने रविवार को गणतंत्र दिवस मनाया। हालांकि, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ उनका विरोध जारी रहा। प्रदर्शनकारियों में शामिल मिराज हैदर ने बताया कि हमने घंटा घर पर ध्वजारोहण किया और उसके बाद देशभक्ति के गीत गाए।

उन्होंने कहा कि यह एक नायाब रविवार था क्योंकि अलग-अलग वर्ग के तमाम लोग सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदर्शन के लिए यहां एकत्र हुए। रिहाई मंच से जुड़े राजीव यादव ने बताया कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ सात लड़कियों ने एक बेहतरीन रचनात्मक बैनर तैयार किया। घंटा घर पर 17 जनवरी से सीएए के खिलाफ धरना चल रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया और निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए 100 महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। ठाकुरगंज के थाना प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने कल बताया था कि 10 महिलाओं और सौ अज्ञात महिलाओं के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के लिए मामला दर्ज किया गया है।

यह लोग घंटाघर पर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके अलावा 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें पूजा शुक्ला और सात पुरुष कार्यकर्ता शामिल है। लखनऊ के घंटाघर पर प्रदर्शन दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन की तर्ज पर हो रहा है। महिला प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक केंद्र सरकार सीएए और एनआरसी को वापस नहीं लेती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...