back to top

सीएए विरोधी प्रदर्शन : लखनऊ जिला प्रशासन ने कुर्की की प्रक्रिया की शुरू

लखनऊ। अनलॉक का दूसरा चरण शुरू होने के बाद लखनऊ जिला प्रशासन ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया यहां शुरू कर दी है। सदर तहसीलदार शंभू शरण सिंह ने बुधवार को बताया कि सीएए विरोधी प्रदर्शनों के मामले में लखनऊ के चार थानों में दर्ज मामलों के सिलसिले में 54 लोगों के खिलाफ वसूली का नोटिस जारी किया था। उनमें से हसनगंज इलाके में दो संपत्तियां मंगलवार को कुर्क कर ली गई। साथ ही, यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

उन्होंने बताया कि जिन संपत्तियों को कुर्क किया गया, उनमें एन वाई फैशन सेंटर नाम की कपड़ों की दुकान और एक अन्य दुकान शामिल है। कुर्की की यह कार्रवाई अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्रा के आदेश पर की गई। कपड़ों की दुकान के सहायक भंडार प्रबंधक धर्मवीर सिंह और दूसरी दुकान के मालिक माहेनूर चौधरी सीएए विरोधी हिंसा के मामले में आरोपी हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल 19 दिसंबर को सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। प्रशासन ने इस मामले में 50 आरोपियों 50 लोगों को कुल एक करोड़ 55 लाख रुपये का वसूली नोटिस जारी किया था।

उल्लेखनीय है कि गत मार्च जिला प्रशासन ने आरोपियों के पोस्टर जगह-जगह लगवाए थे। उसके बाद कोविड-19 महामारी के मद्देनजर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सुझाव पर लखनऊ जिला प्रशासन ने 20 मार्च को तमाम वसूली और कुर्की की प्रक्रिया को अस्थाई तौर पर रोक दिया था।

RELATED ARTICLES

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी : जादूमणि, अरुंधति, जैस्मीन, प्रीति , साक्षी और अंकुश फाइनल में

ग्लास्गो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में कम से कम छह पदक पक्के कर लिए जब अरूंधति चौधरी और विश्व चैम्पियन...

PM मोदी मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का करेंगे उद्घाटन

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने...

राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी : जादूमणि, अरुंधति, जैस्मीन, प्रीति , साक्षी और अंकुश फाइनल में

ग्लास्गो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में कम से कम छह पदक पक्के कर लिए जब अरूंधति चौधरी और विश्व चैम्पियन...

अस्मिता देव और हर्ष सिंह के ऐतिहासिक स्वर्ण से भारत का राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

1990 के आॅकलैंड राष्ट्रमंडल खेलों में जूडो के पदक खेल बनने के बाद भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारतीय...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत 4 को, बन रहे हैं 3 शुभ योग

लखनऊ। सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के लिए अत्यंत पवित्र माना जाता है। जहां सावन के सोमवार भगवान शिव...