back to top

सीएए विरोधी प्रदर्शन : संपत्ति की नीलामी 16 जुलाई को

लखनऊ। राजधानी में हजरतगंज के परिवर्तन चौक और पुराने लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करने और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई गुरुवार को जारी रखी और आगामी 16 जुलाई को नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा, सीएए विरोध की आड़ में अमन चैन बिगाड़ने और संपत्तियों को नुक़सान पहुँचाने वालों के ख़िलाफ़ तगड़ी कार्रवाई जारी है।

पोस्टर, गिरफ़्तारी और जुर्माने के बाद अब जुर्माना जमा न करने वालों के ख़िलाफ़ कुर्की की कार्वाई चल रही है। आगामी 16 जुलाई को नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि एनआरसी और सीएए के खिलाफ हुए प्रदर्शन में हुई हिंसा को लेकर अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती की अदालत से जारी वसूली प्रमाणपत्र के क्रम में चार वसूली प्रमाण पत्र जारी किए गए।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध नोटिस एवं मांग पत्र जारी कर इसे तामील कराया जा चुका है। नोटिस की अवधि समाप्त होने के पश्चात सभी के विरुद्ध गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका है। इसके क्रम में समस्त बकाएदारों के विरुद्ध चल संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के निर्देशानुसार दिनांक 30 जून को दो भागीदारों की चल संपत्ति कुर्क कर सील की गई तथा गुरुवार को एक बकाएदार कि चल सम्पत्ति की कुर्की की गई। प्रवक्ता ने बताया कि कुल आरोपियों की संख्या 57 है और कुल धनराशि 1.55 करोड़ रुपये है, जो वसूली जानी है।

RELATED ARTICLES

जंतर-मंतर पर मुझे, मेरी स्व मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं : PM मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान न...

आपरेशन सिंदूर के दौरान वायु अभियान के महानिदेशक रहे एयर मार्शल एके भारती हुए रिटायर

नयी दिल्ली। आॅपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना में महानिदेशक (वायु अभियान) के रूप में सेवाएं देने वाले एयर मार्शल एके भारती शुक्रवार को...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

लगातार बारिश के कारण जम्मू से अमरनाथ यात्रा स्थगित

जम्मू । लगातार बारिश के कारण 250 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के लगातार दूसरे दिन भी बंद रहने से शनिवार को जम्मू के...

PM मोदी मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का करेंगे उद्घाटन

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मैसूरु स्थित श्री रामकृष्ण आश्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों ने...

राष्ट्रमंडल मुक्केबाजी : जादूमणि, अरुंधति, जैस्मीन, प्रीति , साक्षी और अंकुश फाइनल में

ग्लास्गो। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में कम से कम छह पदक पक्के कर लिए जब अरूंधति चौधरी और विश्व चैम्पियन...