भातखंडे का दीक्षांत समारोह 10 को, अंशिका को मिलेंगे 8 स्वर्ण पदक

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय (बीएसवी) का 15वां दीक्षांत समारोह 10 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा। कलामंडपम प्रेक्ष्यगृह में आयोजित समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल छात्र-छात्राओं को पदक और उपाधियां देंगी। सबसे ज्यादा आठ स्वर्ण पदक एमपीए (कथक नृत्य) की छात्रा अंशिका कटारिया को प्रदान किए जाएंगे।

छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 40 पदक
विश्वविद्यालय के कथक नृत्य विभाग की प्रमुख और परीक्षा नियंत्रक डॉ. रुचि खरे ने बताया कि कुल 140 उपाधियां और 40 पदक विद्यार्थियों को दिए जायेंगे। इसमें 25 स्वर्ण पदक, सात रजत और आठ कांस्य पदक शामिल हैं।

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी अध्यक्षता
उन्होंने बताया कि समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के पूर्व अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, संस्कृति एवं पर्यटन जयवीर सिंह, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

दीक्षांत समारोह में उपलक्ष्य में हुई प्रतियोगिताएं
दीक्षांत समारोह में उपलक्ष्य आज विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसमें रस्साकसी, दौड़, खो-खो, कबड्डी तथा लंगड़ी टांग प्रमुख रही। साथ ही साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें ​निबंध, काव्य लेखन, भाषण, चित्रकला, देशभक्ति गीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को अपना हुनर दिखाया।

विद्यालयों और कॉलेज में प्रतियोगिताएं
इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से काकोरी, मलिहाबाद और सरोसा भरोसा के गांवों के प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और इंटर कॉलेज स्तर पर विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, भाषण, कहानी कथन और गायन प्रतियोगिताएं कराई गईं। इन प्रतियोगिताओं के विजताओं को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

शहर की सड़कों पर गूंजा गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ…

जयकारों के साथ निकली मनौतियों के राजा की विसर्जन शोभा यात्रा, गणेशोत्सव का भू विसर्जन के साथ हुआ समापन लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की...

पितृपक्ष आज से, पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए होगा पिण्डदान

लखनऊ। पितृ पक्ष हिंदू धर्म की एक खास अवधि है, जिसमें पूर्वजों की आत्माएं पृथ्वी लोक पर आकर अपने वंशों पर कृपा बरसाती हैं।...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक काल में बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। हर साल भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष प्रारंभ होता है। चंद्र ग्रहण सात सितंबर को है। नौ घंटे...