back to top

हाशिए में रहने वाले मतदाताओं के लिए नाम दर्ज कराने का एक और मौका

विशेष संवाददाता लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ में दिव्यांगों, हाशिए में रहने वाले मतदाता समूहों जैसे ट्रांसजेंडर, कठिन परिस्थितियों में रह रही महिलाओं, यौनकर्मियों, बेघरों आदि को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने तथा मतदान करने के लिए जागरुक करने तथा उन सभी के लिए मतदान सम्बंधी सुविधाओं को सुगम बनाये जाने के लिए विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की गयी।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी निधि श्रीवास्तव ने दिव्यांगजन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दिव्यांगो के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तथा जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों की वेबसाइट को सुगम एवं सुलभ बनाया जाये। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता सामग्री को ब्रेल लिपि तथा साइन लैंग्वेज मे तैयार किया जाये, जिससे पात्र दिव्यांगजनों को मतदान से सम्बन्धित सभी प्रकार की जानकारी मिल सके।

उन्होंने कहा कि पात्र दिव्यागंजनों के पास वोटर कार्ड हो तथा मतदाता सूची मे नाम दर्ज होए इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये। दिव्यांगजनों का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता सूची में नाम होना तथा कहां वोट देने जाना है इसकी पूरी जानकारी दिव्यांगजनों को होनी चाहिए।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हाशिए रह रहे मतदाता समूहों जैसे ट्रांसजेंडर, कठिन परिस्थितियों में रह रही महिलाओं, यौन कर्मियों, बेघरों आदि का भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने का कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि जनजातीय बच्चों के लिए संचालित स्कूलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाये, जिससे पात्र मतदाताओं का वोटर कार्ड बन सके।

उन्होंने कहा कि जनजातीय बच्चों के विद्यालयों के माध्यम से उनके माता-पिता तथा विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए जागरूक किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 27 अक्टूबर से प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके लिए विशेष तिथियां निर्धारित की गई है। इस अवधि में नये मतदाताए वंचित मतदाता तथा ऐसे मतदाता जिनके पास वोटर कार्ड हैं, लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है, उनके नाम सूची अद्यतन की जायेगी।

उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए बीएच, मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट भी संचालित है जिसके माध्यम से नये मतदाता अपना वोटर कार्ड के लिए आवेदन, संशोधन तथा मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...