back to top

दांडी यात्रा की वर्षगांठ: मोदी बोले, कांग्रेस की संस्कृति गांधीवादी विचारों की विरोधी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि गांधीवादी विचारों का विरोध विपक्षी दल की संस्कृति है। दांडी यात्रा की 89वीं वर्षगांठ पर एक ब्लॉग में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हमें सबसे गरीब शख्स के दर्द के बारे में सोचना सिखाया और हमनें देखा और सोचा कि कि कैसे हमारा काम उस शख्स को प्रभावित करेगा।

मोदी ने कहा, मैं गर्व के साथ यह कह सकता हूं…

मोदी ने कहा, मैं गर्व के साथ यह कह सकता हूं कि हमारी सरकार के काम के सभी पहलुओं में निर्देशक विचार यह होता है कि हम देखें कि कैसे यह गरीबी दूर करेगा और समृद्घता लाएगा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि गांधी जहां असमानता और जातीय विभाजन में विश्वास नहीं रखते थे, दुखद है कि कांग्रेस समाज को बांटने से कभी नहीं हिचकिचाई। उन्होंने ब्लॉग में आरोप लगाया, सबसे बुरी जातीय हिंसा और दलित विरोधी नरसंहार कांग्रेस के शासन में हुआ। कांग्रेस और भ्रष्टाचार के पर्यायवाची बनने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टों को दंडित करने के लिए सबकुछ किया। उन्होंने आरोपव लगाया, देश ने देखा है कि कैसे कांग्रेस और भ्रष्टाचार पर्यायवाची बन गए।

वंशवाद की राजनीति को तुच्छ मानते थे

जिस क्षेत्र का भी नाम लीजिए वहां एक कांग्रेसी घोटाला होगा-फिर चाहे वह रक्षा, टेलीकॉम, सिंचाई, खेल आयोजन, कृषि, ग्रामीण विकास या कुछ और ही क्यों न हो। मोदी ने यह भी दावा किया कि बापू (महात्मा गांधी) वंशवाद की राजनीति को तुच्छ मानते थे, वहीं वंश पहले आज कांग्रेस का तरीका बन गया है। लोगों के अधिकार के मुद्दे पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी मानते थे कि लोकतंत्र कमजोर को मजबूत जितने ही समान अवसर देते हैं, लेकिन कांग्रेस ने राष्ट्र को आपातकाल दिया। प्रधानमंत्री ने कहा, गांधीजी कांग्रेस की संस्कृति को भलीभांति जानते थे, यही वजह है कि वह कांग्रेस को भंग करना चाहते थे, खासकर 1947 के बाद। उन्होंने कहा, आज हमारे पास केंद्र में सरकार है जो बापू के दिखाए पथ पर काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार शामिल हुए एमपी के ऑफ स्पिनर सारांश जैन, श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान

नयी दिल्ली। मध्य प्रदेश के अनुभवी आॅफ स्पिनर सारांश जैन को श्रीलंका में होने वाली श्रृंखला के लिए मंगलवार को पहली बार भारतीय टेस्ट...

ओवरएज UPPCS अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौंपा ज्ञापन, 2 अतिरिक्त अवसर की छूट देने की उठाई मांग

कोरोना काल, पाठ्यक्रम बदलाव और नई भर्ती नियमावली 2026 का हवाला देकर मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग...

लंबी कूद में श्रीशंकर और सत्यनाथन, 110 मीटर बाधा दौड़ में शिर्से फाइनल में पहुंचे

ग्लास्गो। भारत के मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने के लिए केवल एक ही प्रयास किया तो...