back to top

जमीन पर कब्जे से क्षुब्ध व्यक्ति ने किया मुख्यमंत्री कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास

लखनऊ/कन्नौज। राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय लोक भवन के सामने कन्नौज के रहने वाले एक व्यक्ति ने सोमवार को कथित रूप से जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना की सूचना मिलने पर कन्नौज जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक पीड़ित के गांव पहुंचकर परिजन से मुलाकात की।

पुलिस सूत्रों ने लखनऊ में बताया कि कन्नौज जिले के इंदरगढ़ का रहने वाला उमाशंकर (36) नामक व्यक्ति हजरतगंज स्थित लोक भवन के सामने पहुंचा और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। उन्होंने बताया कि आस-पास मौजूद पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग बुझा दी और उमाशंकर को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उमाशंकर लगभग 30 फीसदी झुलस चुका है।

लखनऊ के पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने बताया कि उमाशंकर की जमीन पर किसी ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर लिया है जिसे हटाने के लिए उसने ग्राम प्रधान और लेखपाल से शिकायत की, उमाशंकर का आरोप है कि इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई। उधर कन्नौज से मिली रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना की सूचना प्राप्त होने पर जिला प्रशासन में खलबली मच गई।

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने इंदरगढ़ थाना क्षेत्र स्थित उमाशंकर के गांव पहुंचे और उसके परिजन से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने मौके पर तहसीलदार और लेखपाल को बुलवाकर नापजोख का काम शुरू कराया और परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उमाशंकर की पत्नी ने बताया कि उसके पति का पड़ोस में रह रहे शिवकुमार से गांव के बाहर एक प्राइमरी स्कूल के पास स्थित जमीन को लेकर विवाद है, उमाशंकर की उस जमीन पर शिव कुमार ने कथित रूप से अवैध कब्जा कर रखा है।

RELATED ARTICLES

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...

उत्सव के रंग में किसी ने भंग डाला तो वर्तमान तो जाएगा ही, भविष्य भी स्वाहा हो जाएगा: CM योगी

गोंडा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्सव के रंग में अगर किसी ने भंग डालने का काम...

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

ज्येष्ठ माह के शनिवार को बजरंगबली का हुआ विशेष शृंगार, लगा भंडारा

लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती...

सनातन धर्म और वैदिक संस्कृति के समन्वय से ही विश्वगुरु बनेगा भारत : जगद्गुरु रामभद्राचार्य

अखिल भारतीय संस्कृत परिषद् के विकास के लिए रामभद्राचार्य ने दिए एक लाख रुपये सनातन धर्म और भारतीय वैदिक संस्कृति का सामंजस्य विषय पर विशिष्ट...

ब्लू स्टार आपरेशन में शहीद हुए निर्दोष सिखों की याद में अरदास

श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास कार्यक्रम आयोजनलखनऊ। शनिवार को श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा नाका हिंडोला लखनऊ में अरदास एवं...

लक्ष्मण टीला पर बनेगा लक्ष्मण जी का भव्यतम मंदिर : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा के छठवें दिन चित्रकूट एवं वनवास प्रसंग का वर्णनन्यायालय का सम्मान करते हैं, आवश्यकता हुई तो स्वयं रखेंगे पक्षलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु...

अधिक मास का कालाष्टमी व्रत कल, होगी कालभैरव की पूजा

जीवन की बाधाएं, भय, नकारात्मक शक्तियां और कष्ट दूर होते हैंलखनऊ। हिंदू धर्म में कालाष्टमी भगवान शिव के उग्र एवं रक्षक स्वरूप काल भैरव...

सौर ऊर्जा क्रांति में उत्तर प्रदेश को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य : श्री ए.के. शर्मा

पीएम सूर्य घर योजना को गति देने के लिए मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने की समीक्षा बैठक लाभार्थियों को समय पर मिले योजना का लाभ,...