back to top

पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ी केंद्र होंगे सुसज्जित

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आंगनबाड़ी केन्द्रों के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि आंगनबाड़ी केन्द्रों को संसाधनों से सुसज्जित कर दिया जाए तो वहां पर आने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार व कुपोषण मुक्त किया जा सकता है। कुपोषण जैसी समस्या के समाधान के लिए ही देश में बड़े स्तर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों और प्रधानमंत्री पोषण योजना कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। राज्यपाल एवं कुलाधिपति गुरुवार को राजभवन से महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय के संघटक राजकीय महाविद्यालय मीरापुर बांगर बिजनौर का आनलाइन लोकार्पण कर रही थी। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विवि, बरेली से सम्बद्ध 7 महाविद्यालयों ने 30 आंगनबाड़ी केन्द्रों को गोद लिया गया, जिसमें प्रतीकात्मक रूप में 10 आंगनबाड़ी केन्द्र को राज्यपाल ने पठन-पाठन एवं खेलकूद सामग्री दी, जबकि शेष आंगनबाड़ी केन्द्रों को बाद में महाविद्यालय द्वारा पठन-पाठन एवं खेलकूद सामग्री वितरित की गयी।

 

 

इसके साथ ही इस अवसर पर 5 बच्चों का अन्नप्राशन तथा 11 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते हुए फल एवं मिठाई वितरित की। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां गर्भवती महिलाओं, बच्चों और किशोरियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा आंगनबाड़ी केन्द्र में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, पीने का शुद्ध पानी, स्वच्छता, अच्छी शिक्षा आदि पर विशेष दें। राज्यपाल ने कहा कि आज सरकार हर ग्राम में महीने में एक बार ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवसों का आयोजन कर रही है, जिसमें गर्भवती महिलाओं की खून, पेशाब, ब्लड प्रेशर की जांच होती है। आयरन, कैल्शियम तथा आवश्यक दवाएं दी जाती हैं। इन सरकारी सेवाओं का लोग अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जागरूकता फैलाएं। इस कार्य में ग्राम प्रधान तथा गांव के सम्भ्रांत व्यक्तियों का भी सहयोग लेना चाहिए। महाविद्यालय लोकार्पण पर राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बहुत ही अल्प समय में विश्वविद्यालय ने संघटक महाविद्यालय को आरम्भ कर विद्यार्थियों के लिये शिक्षा के नए आयाम स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि एक बालक के पढ़ने से एक घर रोशन होता है परन्तु एक बालिका के शिक्षित होने से पीढ़ी को लाभ मिलता है। कुलाधिपति ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति तथा उपलब्धियां उस देश के नागरिकों के शैक्षिक स्तर, शिक्षा एवं शोध की गुणवत्ता, स्वच्छता तथा सामाजिक उन्नति से आंकी जाती है। हमारे विश्वविद्यालयों को वैश्विक पहचान बनाने की दिशा में प्रयास बढ़ाने होंगे।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...