back to top

भाजपा राज में अराजकता बढ़ती जा रही : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा राज में अराजकता बढ़ती जा रही है। प्रतापगढ़ के सपा के नेता राजेश सिंह पर 21 सितम्बर की रात में जानलेवा हमले की घटना निंदनीय है। राजेश सिंह अपने भाई के साथ खाना खाने जा रहे थे तभी सुल्तानपुर निवासी संजीत सिंह, वीर प्रताप सिंह बंटी, रंजीत सिंह तथा 4-5 अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इससे राजेश के सिर में गंभीर चोट आई है। पैर कई जगह टूट गया है। हमले के शिकार राजेश सिंह के भाई दीप नारायण सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने इस मामले में जरूरी तेजी नहीं दिखाई है। पुलिस को त्वरित कार्रवाई करते हुए हमलावरों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

अखिलेश ने बारावफात की दी बधाई

अखिलेश यादव ने इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (बारावफात) पर सभी की सुख समृद्धि एवं लोक कल्याण की कामना करते हुए कहा है कि यह दिन पैगम्बर साहब की शिक्षाओं को जानने और उन पर अमल करने का है। उन्होंने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह जन्म उत्सव मुहम्मद पैगम्बर के जीवन और उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को याद दिलाता है। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब का कहना था कि सबसे अच्छा आदमी वह है जिससे मानवता की भलाई होती है।

RELATED ARTICLES

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...