back to top

अमिताभ ने ‘केबीसी’ को हां करने में लिया था इतना वक्त, लंदन जाकर समझा था पूरा शो

नई दिल्ली: महानायक अमिताभ बच्चन को ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के लिए राजी करना बहुत मुश्किल था और केबीसी की टीम को अमिताभ को बाकायदा लंदन ले जाकर समझाना पड़ा था कि यह किस तरह का धारावाहिक होगा। अमिताभ ने पहली बार संपर्क किए जाने के तीन महीने बाद धारावाहिक की मेजबानी के लिए हामी भरी थी। एक नई पुस्तक ‘द मेकिंग ऑफ स्टार इंडिया: द अमेजिंग स्टोरी ऑफ रूपर्ट मर्डाक्स इंडिया एडवेंचर’ में इस घटना का जिक्र है। टीवी चैनल स्टार की टीम जब साल 2000 की शुरुआत में धारावाहिक पर काम कर रही थी तो उसने इसकी मेजबानी के लिए अमिताभ से संपर्क किया, लेकिन अमिताभ असमंजस में दिखाई दिए। वह धारावाहिक की मेजबानी के लिए एकमात्र पसंद थे। उस समय अमिताभ 57 वर्ष के थे और उनकी ज्यादातर फिल्में अच्छा नहीं कर रही थीं, इसके बावजूद उनका नाम लगभग हर भारतीय की जुबान पर था।

 

अमिताभ को मनाने की प्रक्रिया में समीर नायर, सिद्घार्थ बासु, अमिताभ के एजेंट सुनील दोषी, दीपक सहगल, रवि मेनन (प्रोग्रामिंग टीम के सदस्य) और सुमंत्रा दत्ता उन्हें यह समझाने लंदन ले गए कि धारावाहिक किस तरह का होगा। पुस्तक के अनुसार अमिताभ ने लंदन में पूरा एक दिन केबीसी की यूके संस्करण ‘हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलेनियर’ के सेट एल्स्ट्री स्टूडियोज में बिताया। उस कार्यक्रम के मेजबान क्रिस टेरंट थे। अमिताभ ने धारावाहिक को समझकर केबीसी पर विचार किया और तीन महीने तक जद्दोजहद के बाद केबीसी की मेजबानी करने के लिए हामी भरी। इस पुस्तक में भारतीय मीडिया और मनोरंजन उद्योग को आकार देने वाली कंपनी स्टार की कहानी बयां की गई है। पुस्तक लिखी है वनीता कोहली-खांडेकर ने और इसे पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया ने प्रकाशित किया है।

RELATED ARTICLES

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

लखनऊ में भोजपुरी फिल्म ‘भाग्य से मिलले भईया हमार’ का मुहूर्त

अगले महीने से लखनऊ और आसपास के इलाकों में होगी शुरूशादी के बाद पहली बार शूटिंग करेंगी यामिनी सिंहलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक और...

अपने किरदार के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया : अनंत जोशी

दर्शकों का प्यार ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है : जमील खानलखनऊ। टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज गुल्लक का पांचवां सीजन दर्शकों के बीच...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...

फीफा वर्ल्ड कप 2026 : जर्मनी कुल 239 गोल कर पांच बार की चैंपियन ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा, कुराकाओ को 7-1 से रौंदा

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी ने कुराकाओ को 7-1 से रौंदते हुए टूर्नामेंट का धमाकेदार जीत से आगाज किया है। इस शानदार प्रदर्शन...