back to top

कमीज उतार यमुना में डुबकी लगाइए केजरीवाल, असलियत का पता लग जायेगा : शाह

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव प्रचार लगातार जोर पकड़ रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचाने की पुरजोर कोशिश में लगी है। भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रैली की और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने (आप) कहा था कि वे यमुना नदी का पानी साफ कर देंगे। केजरीवाल जी, आज मैं आपको चुनौती देता हूं कि अपनी कमीज उतारिए और यमुना में डुबकी लगाइए। आपको यमुना नदी की हालत का अंदाजा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज जो प्रदूषण का स्तर है इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो केजरीवाल सरकार की निष्क्रियता जिम्मेदार है। दिल्ली की हवा में जहर घुला है। अमित शाह ने कहा कि मैं आपसे कहना चाहता हूं कि जब आप 8 तारीख को मतदान करें, तो ये मत सोचना कि आपका एक वोट किसी को विधायक बनाएगा। आपका एक वोट बहुत ताकतवर है। आपका एक वोट पूरे देश में ये संदेश देने वाला है कि दिल्ली के मतदाता शाहीन बाग वालों के साथ है या भारत माता के बेटों के साथ है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार झूठ पर झूठ बोलती जा रही है।

जब हमारे विधायकों ने दिल्ली के स्कूलों की पोल खोली तो केजरीवाल कह रहे हैं कि आप दिल्ली का अपमान कर रहे हो। अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल जी, इंदिरा जी को एक जमाने में उनके आस-पास रहने वाले कहते थे ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’। अब हम आपके झूठ का पर्दाफश करते हैं इसमें दिल्लीवालों का क्या अपमान हुआ? आप अपने आप को दिल्ली समझते हो क्या?

अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक बार दिल्ली में मोदी सरकार बना दो, मैं आपसे कहता हूं कि पांच साल में जहां झुग्गी है वहीं पक्का मकान देने का काम मोदी जी करेंगे। हमने कहा था कि डीडीए की लैंड पॉलिसी देहात और किसानों के लिए हम बनाएंगे। आज 79 गांवों को शहरी ग्राम का स्टेटस देने का काम भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया है। इसी के कारण शहरी विकास से जुड़ी हुई सारी योजनाएं गांव में आ जाएगी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

उधमपुर बस हादसा: गहरी खाई में गिरने से 22 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।...

NASA के वर्ल्ड नाइट मैप में उत्तर प्रदेश की दमक–ऊर्जा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्ध

वैश्विक मंच पर चमका यूपी, हर घर रोशनी की सरकार की नीति को मिली अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा के नेतृत्व में...