back to top

तानाशाह की भाषा बोल रहे हैं अमित शाह : कांग्रेस

लखनऊ। कांग्रेस ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर सत्ता के अहंकार में डूबकर बयानबाजी करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को लखनऊ में धारा 144 लागू होने के बावजूद उनकी रैली पर सवाल उठाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि शाह सत्ता के गुरूर में डूबकर मर्यादा लांघ रहे हैं और तानाशाह की भाषा बोल रहे हैं।

शाह द्वारा रैली में राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों के खून में पाकिस्तान बहता है, तभी वह बात-बात में पाकिस्तान का जिक्र करते रहते हैं। लल्लू ने कहा, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार एक तरफ जहां लखनऊ के घण्टाघर परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर धारा 144 का हवाला देकर विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर रही है, वहीं पूरी सुरक्षा के साथ देश के गृह मंत्री की रैली भी आयोजित करा रही है। क्या शाह के लिए धारा 144 को ताक पर रख दिया गया?

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जनता इस दोहरे पैमाने को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शाह से सवाल करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था, बढ़ती मंहगाई, बढ़ी हुई बिजली दरें, डीएचएफएल घोटाला, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की दुर्दशा, डूब रही अर्थव्यवस्था, सामाजिक भेदभाव इत्यादि मुद्दों पर वह कब बोलेंगे? लल्लू ने कहा कि सीएए में सरकार को सुधार करना ही होगा और जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक आम जनता की लड़ाई को कांग्रेस अपना समर्थन देती रहेगी।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने...

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित...