back to top

भारत के साथ रक्षा साझेदारी को और मजबूत करेगा अमेरिका

वाशिंगटन। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका भारत के साथ रक्षा संबंधों की सराहना करता है और इस क्षेत्र में भारत के साथ साझेदारी को मजबूत बनाने का प्रयास जारी रखेगा।
पेंटागन के प्रेस सचिव पैट रेडेर ने यह बात बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कही।

उन्होंने कहा, हम रक्षा स्तर पर भारत के साथ संबंधों की काफी सराहना करते हैं। अमेरिका भारत के साथ मजबूत रक्षा साझेदारी बनाए रखने का प्रयास जारी रखेगा और मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसे आप आगे बढ़ता देखेंगे। भारत और अमेरिका के बीच 1997 में रक्षा व्यापार लगभग नगण्य था लेकिन आज यह 20 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का है। एक प्रश्न के उत्तर में रेडेर ने कहा कि चीन रक्षा मंत्रालय के लिए लगातार चुनौती बना हुआ है।

उन्होंने कहा, जब किसी देश की संप्रभुता के संरक्षण तथा अंतरराष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था की बात आती है तो हम भारत तथा हिंद प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों के साथ अमेरिका की साझेदारी की सराहना करते हैं। इन्ही व्यवस्थाओं के कारण ही कई वर्षों से शांति और स्थिरता बनी हुई है।

अमेरिका, भारत तथा कई अन्य शक्तिशाली देश हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य ताकत के मद्देनजर स्वतंत्र, मुक्त तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर देते रहे हैं। चीन लगभग पूरे विवादित दक्षिण चीन सागर को अपना क्षेत्र बताता है वहीं ताइवान, फिलिपीन, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम भी दक्षिण चीन सागर को अपना क्षेत्र बताते हैं। चीन ने अपना दावा पुख्ता करने के लिए दक्षिण चीन सागर में कृत्रिम द्वीप और सैन्य प्रतिष्ठान बनाए हैं।

यह खबर पढ़े- लॉकडाउन से महिला केंद्रित फिल्मों के निर्माण पर पड़ा असर, भूमि पेडनेकर ने बताई वजह

RELATED ARTICLES

बंगाल विस चुनाव: छिटपुट हिंसा के बीच पूर्वाह्न 11 बजे तक 39.97% मतदान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा के बीच दूसरे एवं अंतिम चरण के मतदान में पूर्वाह्न 11 बजे तक 142 विधानसभा सीट पर...

सेल्सफोर्स ने अपने वैश्विक विज्ञापन इकोसिस्टम में एआई-संचालित विकास को गति देने के लिए इनमोबी के साथ साझेदारी और गहरी की

• इनमोबी की डिमांड, सप्लाई और एक्सचेंज बिजनेस यूनिट्स में सेल्स, सर्विस और डेटा ऑपरेशंस को एकीकृत करने के लिए साझेदारी का विस्तार किया...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शुद्ध लाभ 5% बढ़ा, नॉर्मलाइज्ड पीएटी में 145%का उछाल

नई दिल्ली। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित कर दिए हैं। बैंक का टैक्स के बाद...

एनएफपीआरसी ने सांसदों और विधायकों के लिए ग्रामीण बदलाव पर वर्कशॉप आयोजित की

नई दिल्ली। नेशन फर्स्ट पॉलिसी रिसर्च एंड चेंज फाउंडेशन (एनएफपीआरसी) ने सांसदों और विधायकों के लिए कन्वर्जेंस-लेड गवर्नेंस, इंस्टीट्यूशनल सुधारों और डेटा-ड्रिवन तरीकों से...

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अपनी संपर्क केंद्र सेवामें भारतीय सांकेतिक भाषा में सपोर्ट की शुरुआत की

सुनने या बोलने में अक्षम ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए भारतीय बैंकिंग क्षेत्र मेंएक अग्रणी पहल लखनऊ । भारत के अंतर्राष्ट्रीय बैंक, बैंक...

मैनपुरी, मुजफ्फरनगर, देवरिया में अलग-अलग सड़क हादसों में सात लोगों की गई जान

मैनपुरी/ मुजफ्फरनगर/ देवरिया । उत्तर प्रदेश के मैनपुरी, मुजफ्फरनगर और देवरिया जिलों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और...