back to top

भारत से प्यार करता है अमेरिका : ट्रम्प

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के 244वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अमेरिका, भारत से प्यार करता है। अमेरिका में चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। अमेरिका इस दिन 1776 में ब्रिटिश साम्राज्य से आजादी के घोषणापत्र के प्रकाशन का जश्न मनाता है। अमेरिका में इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को ट्रम्प और अमेरिकी नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, इस दिन जिस स्वतंत्रता और मानव उद्यम का जश्न मनाया जाता है, हम उसका सम्मान करते हैं। मोदी ने ट्वीट किया, मैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका के लोगों को देश के 244वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई देता हूं। ट्रम्प ने इस ट्वीट के जवाब में कहा, धन्यवाद, मेरे मित्र। अमेरिका, भारत से प्यार करता है।

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर री-ट्वीट किया। विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेताओं के बीच ट्विटर पर बातचीत का दोनों देशों के लोगों ने स्वागत किया। ट्रम्प विक्टरी इंडियन-अमेरिकन फाइनेंस कमेटी के सह अध्यक्ष अल मासोन ने कहा, दुनिया अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका और भारत, विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच अविश्वसनीय प्यार और संबंधों की गवाह बन रही है।

लोकप्रिय अफ्रीकी-अमेरिकी गायक मैरी मिलबेन ने ट्वीट किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको और मूल्यवान मित्र के रूप में भारत को पाकर अमेरिका धन्य हो गया है। अमेरिका और भारत- विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र। भारत का नेतृत्व करने के लिए ईश्वर आपके ऊपर अपनी कृपा बनाए रखे। उन्होंने कहा, हर प्रकार का तूफान सहन करने में सक्षम एक मजबूत संबंध बनाने के लिए दोनों नेताओं को बधाई।

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...