back to top

अमेरिका: सैकड़ों मंदिर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मानने की तैयारी में

अमेरिका में स्थित सैकड़ों की संख्या में मंदिर अगले सप्ताह अयोध्या के राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जश्न मनाने की तैयारियों में जुट गये हैं। हजारों की संख्या में भारतीय अमेरिकियों के इस सप्ताह से शुरू होने वाले कई कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है।

अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय के अध्यक्ष कल्याण विश्वनाथन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, अयोध्या विनाश और उपेक्षा से पुन: उभर रही है, जो सनातन धर्म की शाश्वत प्रकृति का
प्रतीक है। 550 वर्षों के बाद राम लला मंदिर में होने वाला प्राण प्रतिष्ठा समारोह शहर और दुनियाभर के लगभग एक अरब हिंदुओं के लिए खुशियां लेकर आ रहा है।

अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होगा। टेक्सास में श्री सीता राम फाउंडेशन के कपिल शर्मा ने कहा कि 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या धाम में भगवान
राम के मंदिर का निर्माण दुनिया भर के हिंदुओं के लिए आस्था और उत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन है।

श्री सीता राम फाउंडेशन ने ह्यूस्टन में अपने मंदिर में श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि उत्सव की शुरुआत सुंदरकांड से होगी, जिसके बाद नृत्य, गायन और संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद हवन और भगवान राम का पट्टाभिषेक होगा, जिसका समापन भगवान राम की शोभा यात्रा और प्रसाद वितरण के साथ होगा।

शर्मा ने कहा, अयोध्या धाम से मंगाये गये प्रसाद और धूल को वितरित करना भी हमारे लिए सम्मान की बात है, जिसे विशेष रूप से हमारे कार्यक्रम के लिए यहां लाया जा रहा है। मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर शनिवार को वाशिंगटन के एक उपनगर में राम मंदिर उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं। कुछ पाकिस्तानी अमेरिकी भी ग्रेटर वाशिंगटन क्षेत्र में होने वाले उत्सव में शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...