back to top

मध्य प्रदेश में गठबंधन दरकिनार, इन सीटों पर कांग्रेस और सपा के उम्मीदवारों में होगी टक्कर  

लखनऊ। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) उतर गयी है। सपा ने आईएनडीआईए गठबंधन में शामिल होने के कारण कांग्रेस से कुछ सीटों की मांग की थी। जिसे मध्य प्रदेश राज्य के कांग्रेस नेताओं ने दरकिनार कर दिया। सपा की कोर कमेटी के सदस्यों ने इसके बाद मंत्रणा कर मध्य प्रदेश में 09 उम्मीदवार खड़े कर दिये। जिसमें से चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के भी उम्मीदवार खड़े हैं।

मध्य प्रदेश में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जो विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे गये हैं, उसमें निवाड़ी सीट से मीरा यादव, राजनगर सीट से बबलू पटेल, भाण्डेर आरक्षित सीट से डी.आर.राहुल अहिरवार, धौहानी आरक्षित सीट से विश्वनाथ सिंह मरकाम, चितरंगी आरक्षित सीट से श्रवण कुमार सिंह गोढ़, सिरमौढ़ सीट से लक्ष्मण तिवारी, बिजावर सीट से डाॅ. मनोज यादव, कटंगी सीट से महेश सहारे और सीधी सीट से रामप्रताप सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारा है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के कुर्सी सम्भालने के बाद तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की। वहीं सपा के दिग्गज नेताओं ने अजय राय से मिलने का प्रयास नहीं किया। इस दौरान घोसी उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से अजय राय ने सपा प्रत्याशी के समर्थन का ऐलान भी किया।

सपा की आफिशियल एक्स से पूरक सूची की मांग की गयी। मांग करते हुए कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग के नए नियम के अनुसार मतदाता सूची में जोड़े, काटे, संशोधित किए गए नामों की पूरक सूची राजनैतिक दलों को नहीं दी जायेगी। निर्वाचन आयोग की वेबसाईट पर अपलोड भी नहीं की जायेगी।

यह खबर पढ़े- अगर रात में हो रहा ज्यादा पसीना तो डॉक्टर को दिखाएं, हो सकती है यह बड़ी वजह    

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

पीवी सिंधू जापान ओपन के दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग की जोड़ी टूर्नामेंट से हटी

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के कंधे की समस्या के कारण उन्हें और चिराग शेट्टी को मंगलवार को यहां जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट...

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर श्रृंखला बराबर की

प्रोविडेंस (गयाना)। बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने 19 रन देकर पांच विकेट लिए, जिससे न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ कम स्कोर वाले...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

हरियाणा ने अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैपियनशिप में तीनों टीम खिताब जीते

रोहतक। मेजबान हरियाणा ने मंगलवार को यहां अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों की फ्रीस्टाइल, ग्रीको रोमन और महिलाओं की कुश्ती में ओवरऑल...