back to top

जानकीपुरम में गैंगरेप के तीनों आरोपी गिरफ्तार, नौकरी दिलाने के बहाने तेलंगाना की युवती को बनाया हवस का शिकार

लखनऊ. राजधानी के जानकीपुरम इलाके में तेलंगाना की युवती से गैंगरेप के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौकरी के बहाने दोस्त ने लखनऊ बुलवाया और उसके दोस्तों ने मिलकर गैंगरेप किया था। युवती ने जानकीपुरम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकीपुरम थाना प्रभारी ने बताया कि युवती कुछ दिन पहले हैदराबाद से लखनऊ आई थी. युवती के मुताबिक उसे नौकरी की जरूरत थी. इसी दौरान उसकी बात हैदराबाद निवासी उसके दोस्त मनीष शर्मा से हुई. उसने लखनऊ में नौकरी दिलवाने को भरोसा दिया और लखनऊ आने को कहा. युवती मनीष के झांसे में आकर फ्लाइट से तेलंगाना से लखनऊ आ गई. युवती के अनुसार मनीष एयरपोर्ट पर उसे रिसीव करने गया था.

युवती के मुताबिक एयरपोर्ट से मनीष उसे लखनऊ में जानकीपुरम स्थित अपने घर के करीब के होटल स्टार फील्ड में ले गया और वहीं रुकने को कहा. इसके बाद वहां से चला गया. बुधवार 18 अक्टूबर को मनीष अपने दो दोस्तों तुकाराम और अभिषेक के साथ वहां पहुंचा और बातचीत करने लगा. इसके बाद तीनों की नीयत बदल गई और बारी बारी सभी ने जबरन रेप किया. थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ 376डी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती के घरवालों को सूचना दी जा रही है.

यह खबर पढ़े- ‘द केरल स्टोरी’ के बाद अदा शर्मा लेकर आ रही हैं ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’, निभाएंगी लीड रोल  

RELATED ARTICLES

पूर्वांचल को मिली बड़ी रेल सौगात, 19 जून से शुरू होंगी नई ट्रेन सेवाएं

मऊ-दिल्ली रेल संपर्क होगा मजबूत, दोहरीघाट-औंड़िहार मेमू और नई सुपरफास्ट ट्रेन का भी मिलेगा लाभ लखनऊ। पूर्वांचल के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।...

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग ने शासन को भेजी सिफारिश…शिक्षक भर्ती 2018 में ओबीसी को मिले 5 प्रतिशत अंकों की छूट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में आयोग की मासिक...

5.87 लाख ग्रामीण परिवारों को मिला आशियाना, 99 फीसदी लाभार्थियों ने माना जीवन स्तर में हुआ सुधार

लखनऊ। प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेश के आवासहीन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए आशा की नई किरण बनकर उभरी है। योजना के...

लर्निंग गैप खत्म करने को प्रदेश में कैच-अप शिक्षण अभियान शुरू

अगस्त 2026 से जनवरी 2027 तक विद्यालयों में प्रतिदिन 20 से 30 मिनट का विशेष कैच-अप शिक्षण सत्र आयोजित होगा। लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा...

यूपी में ‘नारी शक्ति’ को नई उड़ान, सुरक्षा से स्वावलंबन तक बदली तस्वीर

लखनऊ। केंद्र में वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी सरकार के गठन और वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार...

गो संरक्षण से रोजगार को बढ़ावा… हर जिले में विकसित होगा एक प्रमुख गो-आधारित उद्योग

लखनऊ। प्रदेश में गो संरक्षण को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश...