back to top

उत्तर प्रदेश में अब बाहर से आने वालों सभी लोगों की होगी रैंडम टेस्टिंग

  • ट्रैन, हवाई जहाज व बस से आने वालों का हो एंटीजन टेस्ट : मुख्य सचिव

  • प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर बनायीं जायें कोविड हेल्प डेस्क

  • ज़्यादा पॉजिटिव मामलों वाले जिलों में हो टारगेट टेस्टिंग की समीक्षा

  • ज़्यादा केसेस वाले जिलों की कराई जाये गूगल मैपिंग

लखनऊ। दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के मामले उत्तर प्रदेश के लिए सरदर्द बन सकते हैं और इस बात तो ध्यान ने रखते हुए यूपी सरकार ने भी ऐतिहात बरतना शुरू भी कर दिया है। इसी क्रम में प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली में पाॅजिटिव केसे बढ़ रहे हैं, इसलिए सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाली प्रमुख ट्रेनों, हवाई जहाज और बसों के यात्रियों का भी रैण्डम आधार पर एंटीजन टेस्ट किया जाये। उन्होंने प्रमुख रेलवे स्टेशनों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित कर प्रमुख ट्रेनों से उतरने वाली सवारियों की रैण्डम टेस्टिंग करने के लिए जरूरी इंतजाम करने के भी निर्देश दिये।

मुख्य सचिव ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में समीक्षा बैठक की। बैठक में वीडियो काॅन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ रजनीश दुबे, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

तिवारी ने कहा कि पांच प्रतिशत या उससे ज़्यादा पाॅजिटिव केसेज वाले जिलों में टेस्टिंग टारगेट्स की समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में ज़्यादा संख्या में पाॅजिटिव केसेज आ रहे हैं, वहां काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग को बढ़ाया जाये और फोकस्ड टेस्टिंग की जाये।

उन्होंने कहा कि सभी कोविड अस्पतालों में पर्याप्त स्टाॅफ, दवायें, ऑक्सीजन, बेडों व अन्य जरूरी उपकरण व सामान आदि की उपलब्धता रहे और इसकी नियमित माॅनीटरिंग भी की जाये। इसके अलावा कोविड अस्पतालों में तैनात एवं राउंड पर जाने वाले डॉक्टरों का राउंड लेने का समय नोटिस बोर्ड में चस्पा किया जाये। सभी डॉक्टर अपने नाम का बैज भी लगायें, जिससे मरीज को यह पता रहे कि किस डॉक्टर ने कब विजिट किया है।

मुख्य सचिव ने कहा कि डॉक्टर्स के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात पैरा मेडिकल स्टाॅफ भी अपने नाम का बैज लगायें। उन्होंने कहा कि सभी कोविड हाॅस्पीटल्स में अलग से एक-एक अधिकारी तैनात किया जाये, जो कि सीसीटीवी फुटेज व वीडियो रिकाॅर्डिंग को चेक कर नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट दे कि डाॅक्टर्स एवं पैरा मेडिकल स्टाॅफ द्वारा निर्धारित प्रोटोकाॅल एवं जरूरत के अनुसार मरीज को देख रहे हैं, इससे मरीज को भी संतुष्टि होगी।

तिवारी ने कहा कि जिन जिलों से ज़्यादा पाॅजिटिव मामले आ रहे हैं, उनकी गूगल मैपिंग भी कराई जाये और कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाकर फोकस्ड टेस्टिंग पर ज़ोर दिया जाये। संक्रमण की वजह से मौत के मामलों की समीक्षा करते हुये उन्होंने कहा कि मृत्यु के सभी प्रकरणों का सर्विलांस चेक कराया जाये। जिन जिलों में मौत के मामले ज्यादा आ रहे हैं, उनकी अलग से समीक्षा की जाये। मेरठ में मृत्यु के मामलों में गंभीरता से लेते हुये उन्होंने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार के नेतृत्व में टीम भेजने के निर्देश देते हुये कहा कि टीम मेरठ जाकर मौके पर समीक्षा करे और नर्सिंग होम संचालकों के साथ भी बैठक कर स्थिति की समीक्षा करे।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...