back to top

आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है… की धुन पर झूमे श्रद्धालु

गणेश उत्सव के आठवें दिन बप्पा के दरबार में भजन संध्या व नृत्य नाटिका के आयोजन संग विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना

लखनऊ। सुखकर्ता दु:खहर्ता वार्ता विघ्नाची, नुरवी पुरवी प्रेम कृपा जयाची गणपति की आरती के साथ बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों में बने पंडालों में गजानन की पूजा अर्चना की गई। पार्वती के लाल करें सबको निहाल की धुन पर झूमे श्रद्धालु, गणपति बप्पा मोरया, जय गणेश जय गणेश के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। राजधानी में बने पंडालों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। हर कोई गणपति बप्पा की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखाई दे रहा था। भक्तों ने गजानन की पूजा में शामिल होकर बप्पा के जयकारे लगाये। इस दौरान पूरा पंडाल भगवान गणेश की भक्ति में लीन नजर आया। राजधानी लखनऊ में बुधवार को भी गोमती में बप्पा की मूर्तियों का विसर्जन किया गया और जयकारे लगाये।

नृत्य नाटिका एकदंत का मंचन

लखनऊ। श्री गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से झूलेलाल वाटिका निकट हनुमान सेतु के पास चल रहे गणेशोत्सव के आठवें दिन बुधवार को कोलकाता के संजय शर्मा के निर्देशन मे गणेश जी के एकदंत की कथा पर नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। इसमे दिखाया कि परशुराम को गणेश जी ने पराजित कर दिया, जिससे परशुराम और भी क्रोधित हो गए। गुस्से में उन्होंने अपने फरसे से गणेश जी पर प्रहार कर दिया, जिससे उनका एक दांत टूट गया। इन कथाओं से यह स्पष्ट होता है कि गणपति का ‘एकदंत’ स्वरूप केवल एक शारीरिक विशेषता नहीं, बल्कि उनके साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। जिसे लोगों ने खूब सराहा। बाद में श्री गणेश के विभिन्न रूपों के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया।
राजस्थान के बाबा गंगाराम एक अद्भुत दरबार की प्रस्तुति लोगों को भा गईं। बाद में संजय शर्मा ने अपने भजनों से बप्पा को रिझाया। संजय ने आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है…सुनाया। उसके बाद तेरे दर पे आ के मुझे क्या मिला है… और तुमसे बढ़कर कोई नहीं गणपति… जैसे भजन सुनाकर लोगों को भक्ति मय कर दिया। इस मौके पर प्रमुख लोगों मे भारत भूषण गुप्ता, घनश्यामदास अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अखिलेश बंसल, पार्षद रंजीत सिंह, संजय अग्रवाल, देशराज अग्रवाल, संजय सिंह गांधी, अतुल बंसल, रामशंकर वर्मा, गोपाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, जयकरन, सुधांशु बाथम, नरेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अतुल (सोनू), रोहित महानगर, महिलाओं में संध्या बंसल, अंजू गुप्ता, उषा अग्रवाल, कविता अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, वीमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अनुराधा गोयल आदि लोग मौजूद रहे। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि 4 सितंबर दिन गुरुवार को देवघर के प्रसिद्ध भजन गायक श्री मनोज अजीत बप्पा के दरबार में भजन सुनायेंगे।

पंडाल के बाहर लगा मेला
मनौतियों के राजा के पंडाल के बाहर लगे मेले मे महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन, शापिंग जोन, लाइव प्रोग्राम नृत्य नाटिका एवं भजन, सिंगर सेलेब्रिटी मुख्य आकर्षण है। महामंत्री सतीश अग्रवाल ने बताया कि श्रंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रात: 10 बजे एवं सायं 6:00 बजे होगी। इसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं । इसके अलावा प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से शाम 5 बजे एवं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक मनौतियों के राजा के दर्शन होंगे। विगत वर्षो की भांति इस बार भी मनोतियों के राजा श्री गजानन के नाम चिट्ठी प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से सायं 6:00 बजे तक श्रद्धालु लिख सकते हैं। कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि गणेश उत्सव के नौ वे दिन कल 15 सितम्बर दिन रविवार को पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे होगी। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह, कमेटी के सदस्य संजय सिंह गांधी, देशराज अग्रवाल, जयकरण सिंह, मुकेश शुक्ला, मुकेश जिन्दल, शरद अग्रवाल, अखिलेश बंसल, योगेश बंसल, अजय अग्रवाल, अतुल बंसल, नीलेश अग्रवाल टाटा, रामशंकर वर्मा, नरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुधांशु बाथम, रोहित अग्रवाल मौजूद रहे।

बप्पा को लिखें चिट्ठी, पूरी होगी मनोकामना:
गणेश चतुर्थी पर्व धिरे-धिरे समापन की ओर बढ़ रहा है। अपने बप्पा को लोग अपने-अपने घर लेकर आ चुके हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में झूलेलाल वाटिका का गणेश उत्सव लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वजह यह है कि यहां पर एक बॉक्स लगाया गया है। इस बक्से के पास पत्र रखे हुए हैं, जिसमें 108 बार गणपति का मंत्र लिखने के बाद उसके नीचे भक्त अपनी मनोकामना लिखकर उसे बॉक्स में डाल सकते हैं। यह पत्र पूरी तरह से फ्री है। भक्तों की मनोकामना के इस पत्र को अंतिम दिन गणेश भगवान के साथ ही विसर्जित कर दिया जाता है। चिट्ठी, पेन और बॉक्स सब कुछ कमेटी की ओर से पंडाल में रखा गया है।

बप्पा का मखाने से किया शृंगार

लखनऊ। हीवेट रोड,शिवा जी मार्ग पर आस्कर योग साई कृपा सेवा संस्थान के तत्वाधान में चल रहा श्री श्री गणेश उत्सव में बुधवार को शिवाजी मार्ग के राजा की सुबह भव्य श्रृंगार करने के साथ ही आरती की गयी। जिसमें सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद थे। इसके अलावा 1008 मखाने से श्री गणपति महाराज का अभिषेक किया गया । इसमें सुनील अग्रवाल धर्मपत्नी के साथ और लोग मौजूद थे, जिसमें दिव्यांश शुक्ला, ओम प्रजापति, सुषमा पवार, सुमन पवार, गणेश शंकर पवार आदि भक्ति का मौजूद है। शाम को सिध्दीविनायक आरती के वक्त सैकड़ो की संख्या में भक्तगण मौजूद थे।

धूमधाम से निकली शोभा यात्रा, मूर्तियों का हुआ विसर्जन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में चल रहे श्रीगणेश उत्सव में अब श्रीगणेश देव की विदाई का समय आ गया है। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के घोष के साथ विसर्जन यात्रा निकली।
बुधवार को गोमती तट पर झूलेलाल वाटिका के विसर्जन घाट पर अमीनाबाद के राजा सहित लगभग दो दर्जन प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। तट पर मेले का माहौल था, लोग नाचते-गाते गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाएं ला रहे थे।
शाम को परिवर्तन चौक से गोमती तट तक काफी संख्या में भक्त मूर्तियों को विसर्जन के लिए ले जाते दिखे। गोमती तट पर पहले से ही कई लोग विजर्सन करा रहे थे। वहां एक मेले का माहौल था। कहीं ढोल पर महिलाएं-पुरूष व युवा नाच रहे थे, तो कहीं लोग एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। अमीनाबाद में चल रही श्रीगणेश महोत्सव की विसर्जन यात्रा तिरंगे और भगवा रंग में साथ-साथ निकली। व्यापारियों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। शहर में चल रहे श्रीगणेश महोत्सव अब अपने विश्राम की ओर हैैं। मूर्तियों के विसर्जन का क्रम शुरू हो गया। बहुत से जगहों पर आयोजित महोत्सव समाप्त हो गए। बहुत कम ही अभी भी गणेश महोत्सव चल रहे। अनंत चतुर्दशी पर महोत्सव पूरी तरह से सम्पन्न हो जाएगा। दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर अंसल के प्रबंधक अध्यक्ष अंशुल निगम द्वारा स्थापित गणपति जी का विसर्जन आज धूमधाम से गाजेबाजे के साथ कर दिया गया।

ढोल ताशों संग हुआ विसर्जन:
गणेश उत्सव मंडल, चौक द्वारा गणपति की भव्य मूर्ति का विसर्जन किया गया। शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग सम्मलित थे। मराठी समाज द्वारा चौक चौराहे पर दही हांडी भी फोड़ी गई। शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण का केंद्र पुणे से आई हुई 70 लोगों की ढोल ताशे की टीम बनी। जिन्होनें जोश से अपना भक्ति भाव प्रदर्शित किया।

RELATED ARTICLES

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...

भातखण्डे की कार्य परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर लगी मुहर

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में विश्वविद्यालय की कार्य परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में...

पुस्तक भारत की महिला काव्य रत्न का लोकार्पण

विश्व रचनाकार मंच ने महिला रचनाकारों को किया सम्मानित लखनऊ। विश्व हिन्दी रचनाकार मंच दिल्ली ने लखनऊ के प्रेस क्लब में नारी रत्न सम्मान समारोह...

सितंबर माह में होगी व्यापारी रैली, 5000 व्यापारी रैली में होंगे शामिल :संजय गुप्ता

व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 व्यापारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता सम्मानित किया गया लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस का छापा, 22 दलाल हिरासत में

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में सोमवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने अचानक...

एनसीआर में पुराने वाहनों पर कार्रवाई धीमी, 13 परिवहन अधिकारियों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पुराने और प्रदूषणकारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ गई। निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले बेहद...

शिवालयों में गूंजा बम-बम भोले, भक्तों ने लिया महादेव का आशीर्वाद

सावन के चौथे व अंतिम सोमवार पर राजधानी के सभी शिव मंदिरों में लगी श्रद्धालुओं की कतार, भोर में हुई भस्म आरती लखनऊ। सावन के...

सावन का चौथा व अंतिम मंगला गौरी व्रत आज

लखनऊ। 25 अगस्त मंगलवार को श्रावण महीने का चौथा मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि...

रिद्धि किशोर व डंडा को सृजन सम्मान

मिकतक विशेष रहा आज का सृजन समारोह लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा आज 172 वां सृजन सम्मान वरिष्ठ हास्य...