back to top

सभी हेल्थ वर्कर्स को 5 फरवरी तक लग जायें टीके : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान को पूरी सक्रियता से संचालित करते हुए 05 फरवरी तक हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण कार्य पूरा किये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि हेल्थ वर्कर्स के टीकाकरण के बाद अभियान के अगले चरण में कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स का वैक्सीनेशन किया जाये। इसके लिए डाटा बेस कलेक्शन के काम को अंतिम रूप देते हुए कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स के टीकाकरण की सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जायें।

बैठक में मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के संचालन में उत्तर प्रदेश का देश में पहला स्थान है।
मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत पूरी कार्यवाही केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स, मानकों और क्रम के अनुसार की जाये। उन्होंने कोविड के टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के तहत प्रदेश की उपलब्धि पर संतोष व्यक्त करते हुए इसको विस्तार देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके तहत नये औषधि केंद्रों की स्थापना करायी जाये। इससे जहां एक ओर जनता को और बेहतर व सुगम ढंग से कम दामों पर औषधियां मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर नये औषधि केंद्रों के संचालन से रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्विलांस सिस्टम और कांटेक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही सुचारु ढंग से सक्रिय रखी जाये। उन्होंने कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कोविड अस्पतालों में दवाओं, मेडिकल उपकरणों और ऑक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

योगी ने जिलों में स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से चलाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक किये जाने की कार्यवाही लगातार संचालित की जाये। ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इस एप के माध्यम से ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श की सुविधा दी जाये।

RELATED ARTICLES

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...