back to top

स्वच्छता की आदतें अपनाकर सभी स्वस्थ एवं आरोग्यपूर्ण जीवन जी सकते : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर विश्व हाथ धुलाई दिवस पर हाथ धोना रोके कोरोना अभियान का शुभारम्भ किया। यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा, हम सभी सामान्य सी दिखने वाली स्वच्छता की आदतों को अपनाकर एक स्वस्थ एवं आरोग्यपूर्ण जीवन जी सकते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा हाथ धोना हमारे व्यवहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं। कोरोना काल में हाथ धोने का विशेष महत्व है। वैश्विक महामारी कोविड-19 की अभी तक कोई कारगर दवा नहीं आई है, बचाव व सतर्कता ही इसका उपचार है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर को दुनिया विश्व हाथ धुलाई दिवस के रूप में मनाती है।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सूचना विभाग ने इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। साथ ही, प्राविधिक शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा तथा कौशल विकास विभागों को भी इससे जोड़ा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर संचालित रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक जुड़ेगा और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता व हाथ धोने की आदत कोरोना वायरस संक्रमण की श्रंखला को तोड़ने में महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि राज्य के सभी जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गुरुवार पूर्वान्ह 10 से दोपहर 12 बजे तक हाथ धोने का कार्यक्रम संचालित किया गया, जिसमें एकदूसरे से दूरी बनाए रखने के नियम का पूरा पालन किया गया।

RELATED ARTICLES

42 वर्षीय अर्चना पूरन सिंह को कोई काम नहीं दे रहा है…एक इंटरव्यू में बयां किया अपना दर्द

मुंबई। फिल्म 'निकाह' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अर्चना पूरन सिंह आज 'कपिल शर्मा शो' की जज के तौर पर पहचानी जाती हैं।...

संघर्षरत लखनऊ के खिलाफ जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा राजस्थान

लखनऊ। लगातार दो हार से आहत राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने शुरूआती प्रदर्शन से प्रेरणा लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ बुधवार को...

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह का निधन, राहुल गांधी ने शोक संवेदना जताई

जौनपुर/ लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अरुण कुमार सिंह मुन्ना का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के...

राज्यसभा के पूर्व सदस्य डॉ. गोपालराव पाटिल का निधन

लातूर (महाराष्ट्र)। राज्यसभा के पूर्व सदस्य और प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपालराव पाटिल का मंगलवार सुबह यहां निधन हो गया। वह 94 वर्ष...

राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री मोदी ने सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई दी

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा दिवस पर लोक सेवकों को बधाई...

लखनऊ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन… महिला आरक्षण पर घेरा विपक्ष, सीएम योगी ने भरी हुंकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह मार्च उनके सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग से शुरू होकर सिविल अस्पताल और हजरतगंज चौराहे के रास्ते...