back to top

खेलो इंडिया अभियान को धार देगा एकेटीयू

  • एकेटीयू के छात्र होंगे फिट, खेलों में भी करेंगे प्रतिभाग
  • खेल मंत्रालय के फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत एकेटीयू ने संबद्ध संस्थानों में खेल और व्यायाम को बढ़ावा देने का दिया निर्देश

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से सिर्फ तकनीकी विशेषज्ञ नहीं निकलेंगे बल्कि आने वाले समय में यहां के छात्र खेलों में भी नाम बनायेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध संस्थानों को पत्र जारी कर खेलों को बढ़ावा देने का निर्देश दिया है। दरअसल खेल मंत्रालय के फिट इंडिया कार्यक्रम, खेलो इंडिया, एंटी डोपिंग इन स्पोर्ट्स और एक भारत, श्रेष्ठ भारत अभियान को बढ़ावा देने की पहल यूजीसी ने की है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय ने इस अभियान को धार देने के लिए कदम बढ़ाया है।

विश्वविद्यालय से प्रदेश भर के करीब 756 संस्थान संबद्ध हैं। जिनमें करीब डेढ़ लाख से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं। छात्रों में खेलों के प्रति रूचि और व्यायाम को बढ़ावा का प्रयास है। छात्र अपनी पढ़ाई के साथ ही खेल और फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। इसे देखते हुए कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देश पर डीन डीएसडब्ल्यू प्रो. ओपी सिंह ने सभी संस्थानों को पत्र जारी किया है। इसके तहत संस्थानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ ही नियमित रूप से खेल होने हैं।

जिसमें छात्रों की भागीदारी संस्थानों को सुनिश्चित करानी होगी ताकि छात्र खेलों में हिस्सा लेकर आगे बढ़ें। विभिन्न स्तरों पर आउटडोर के साथ इनडोर खेलों का आयोजन करना होगा। वहीं बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यायाम के साथ ही योगा को दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। इससे न केवल छात्रों का शारीरिक विकास होगा बल्कि मानसिक तौर पर भी छात्र मजबूत बनेंगे। जिसका फायदा कहीं न कहीं राष्ट्रनिर्माण में होगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

शनि की कुंभ राशि में लगेगा रक्षाबंधन का चंद्रग्रहण

लखनऊ। रक्षाबंधन पर चंद्रग्रहण लग रहा है। जब चंद्र ग्रहण लगेगा तो चंद्रमा शनि की कुंभ राशि में होंगे। ऐसे में इस ग्रहण का...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...