back to top

अक्षय कुमार ने फिल्म पृथ्वीराज की शूटिंग की शुरू

मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार ने यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनने वाली सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है। पृथ्वीराज नामक इस फिल्म का निर्देशन फिल्मकार चंद्र प्रकाश द्विवेदी कर रहे हैं। आईआरएफ फिल्म का निर्माण कर रहा है।

द्विवेदी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण छह महीने से अधिक लंबे समय तक काम बंद रहने के बाद टीम सेट पर लौटने के लिए उत्साहित है। निर्देशक ने एक बयान में कहा, हाँ, हमने वाईआरएफ स्टूडियो में पृथ्वीराज की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और पूरी टीम शानदार शूटिंग शेड्यूल के लिए उत्साहित है।

फिल्म में अक्षय पृथ्वीराज चौहान का किरदार निभा रहे हैं, जबकि 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर संयोगिता की भूमिका में दिखेंगी। पिछले साल सितंबर में ‘पृथ्वीराज’ बनाने की घोषणा की गई थी और महामारी से पहले इसके फिल्मांकन के प्रमुख हिस्से को पूरा कर लिया गया था।

निर्माताओं की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वाईआरएफ स्टूडियो परिसर के अंदर एक असाधारण सेट बनाया गया है और शूटिंग के सुचारू संचालन के लिए सभी सुरक्षा सावधानियों को अपनाया गया है। ‘पृथ्वीराज’ में अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद भी हैं। अक्षय ने हाल ही में ब्रिटेन में जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘बेल बॉटम’ की शूटिंग पूरी की। अभिनेता की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘लक्ष्मी बम’ रिलीज होने वाली है। फिल्म का प्रीमियर 9 नवंबर को डिज्नीूहॉटस्टार पर होगा।

RELATED ARTICLES

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...