back to top

अक्षय ने पूरी की रक्षाबंधन की शूटिंग

मुम्बई। एक्टर अक्षय कुमार ने मंगलवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस बात की जानकारी अक्षय ने खुद फिल्म के सेट से कुछ फोटोज शेयर कर दी है। इन फोटोज में अक्षय के साथ फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय और उनकी को-स्टार भूमि पेडनेकर भी नजर आ रही हैं। अक्षय कुमार ने फोटोज शेयर कर लिखा, मुझे चांदनी चौक की इन गलियों में चलना पहले से ही याद आ रहा है, भले ही यह एक बनावटी सेट था। सुमित बसु आपको सलाम आपने इसे इतना वास्तविक बना दिया।

 

 

 

मेरी अद्भुत को-स्टार भूमि पेडनेकर, अपनी शानदार प्रतिभा के साथ सही संतुलन प्रदान करने के लिए धन्यवाद। और आनंद एल राय सर …मैं आपके बारे में क्या कह सकता हूं, सिवाए इसके कि आप एक जादूगर हैं और आज जब हमने ‘रक्षाबंधन’ के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग को पूरा कर लिया है, मुझे पता है कि मैं एक बेहतर एक्टर बनकर सेट छोड़ रहा हूं।अक्षय कुमार ने जून में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। तब उन्होंने पहले दिन फिल्म के सेट से डायरेक्टर आनंद के साथ की एक फोटो शेयर कर लिखा था, जब मैं बड़ा हुआ, तो मेरी पहली दोस्त मेरी बहन अलका थी। यह सबसे सहज दोस्ती थी। आनंद एल राय की ‘रक्षा बंधन’ में अपनी बहन को डेडिकेट करता हूं और यह फिल्म उस स्पेशल बॉन्ड का सेलिब्रेशन है। आज इस फिल्म की शूटिंग का पहला दिन, आपके प्यार और शुभकामनाओं की जरूरत है।”

5 नवंबर को रिलीज होगी ‘रक्षा बंधन’

‘रक्षा बंधन’ में अक्षय-भूमि के अलावा सहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खातीब और स्मृति श्रीकांत फिल्म में अक्षय की बहनों की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की कहानी भाई-बहन के प्यार भरे बंधन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म को पिछले साल राखी के अवसर पर अनाउंस किया गया था। ‘अतरंगी रे’ की तरह इस फिल्म को भी आनंद एल राय के जोड़ीदार लेखक हिमांशु शर्मा ने लिखा है। इस फिल्म को ५ नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

आनंद एल राय के साथ ‘अतरंगी रे’ के बाद ‘रक्षा बंधन’ अक्षय की दूसरी फिल्म है। ‘अतरंगी रे’ में अक्षय के अलावा सारा अली खान और धनुष मुख्य भी भूमिका में हैं। मेकर्स द्वारा इस फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया जाना बाकी है। इसके अलावा अक्षय की ‘बेल बॉटम’ १९ अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘बेल बॉटम’ के अलावा अक्षय ‘बच्चन पांडे’, ‘पृथ्वीराज’, ‘सूर्यवंशी’ और ‘रामसेतु’ में दिखाई देंगे।

RELATED ARTICLES

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...