back to top

चौकीदार के साथ साथ ‘ठोंकीदार’ को भी हटाना है: अखिलेश यादव

जालौन (उप्र)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि चौकीदार के साथ-साथ ठोंकीदार को भी हटाना है। अखिलेश ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, वह (मोदी) पहले चाय वाला बनकर आए थे हमारे-आपके बीच में… अब चौकीदार बनकर आएंगे।

उन पर कितना भरोसा करोगे

उन पर कितना भरोसा करोगे। योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री विधानसभा में कहते हैं कि कानून व्यवस्था ठीक करनी है तो ठोंक दो। पुलिस को नहीं समझ आता किसे ठोंक दें। वह जनता को ठोंक रही है और जनता को मौका मिलता है तो वह पुलिस को ठोंक रही है। उन्होंने कहा कि संत कबीर नगर में सांसद और विधायक ठोंको नीति के तहत एक दूसरे को ठोंकने लगे। उन्होंने कहा, चौकीदार के साथ-साथ ठोंकीदार को भी हटाने का काम करना है। जनसभा में बसपा प्रमुख मायावती, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

फिल्म डुग डुग सिनेमाघरों में 8 मई को होगी रिलीज, ट्रेलर लॉन्च

मुंबई। फिल्म ‘डुग डुग’ सिनेमाघरों में 8 मई 2026 को रिलीज होगी। ऋत्विक प्रतीक निर्देशित फिल्म ‘डुग डुग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

सेंसर ने मामूली बदलावों से पास की रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’

मुंबई। रितेश देशमुख जल्द ही फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आएंगे। अब फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आ रही है। इस फिल्म...

देश में एफडीआई 2025-26 में 90 अरब डॉलर के पार रहने की उम्मीद: डीपीआईआईटी सचिव

नयी दिल्ली। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कुल प्रत्यक्ष विदेशी...

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

शहर के गुरुद्वारों में गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। निआसरों के आसरे, निमानियों के मान, नितानियों के तान, निआसरों के आसरे सिखों के तीसरे गुरु साहिब श्री गुरु अमरदास जी महाराज का...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

साहित्य समागम में तीन साहित्यकारों की कृतियों का लोकार्पण

तीन रचनाओं को सस्वर सुनाकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दियालखनऊ। साहित्यिक संस्था 'अमृतायन' के तत्वावधान में आज यू.पी. प्रेस क्लब के सभागार में...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव

भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में आज गुरूवार को शहर भर से आए भक्तों...