back to top

अगले विधानसभा चुनाव में जीतेंगे 350 से ज्यादा सीटें : अखिलेश

झांसी (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 350 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद समाजवादी पार्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की व्यवस्था को खत्म करने के लिए अभियान चलाएगी।

अखिलेश ने यहां संवाददाता सम्मेलन में ईवीएम पर पूछे गए एक सवाल पर कहा, ईवीएम के बारे में मैं आज भी कह रहा हूं कि उस पर किसी को भरोसा नहीं है। हाल में अमेरिका का चुनाव मतपत्रों से हुआ। उसमें भी कई दिनों तक मतगणना हुई। मत पत्रों से मतदान कराने पर लोगों का भरोसा बहाल होगा। हालांकि यह लड़ाई अभी लड़ी नहीं जा सकती।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, हम प्रशिक्षण शिविर चला रहे हैं। समाजवादी पार्टी से जुड़े सारे लोग अपना वोट डाल देंगे तो भाजपा अपने आप हार जाएगी। सत्ता में आने पर समाजवादी पार्टी ईवीएम की व्यवस्था खत्म करने के लिए अभियान चलाएगी। एक अन्य सवाल पर अखिलेश ने आरोप लगाया, उत्तर प्रदेश में बिहार विधानसभा चुनाव जैसी स्थिति नहीं होगी। वहां तो महागठबंधन की सरकार बन रही थी, लेकिन भाजपा ने सत्ता छीन ली।

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा इतने बड़े अंतर से हारेगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। सपा 350 से अधिक सीटें जीतेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा की टोपी पर निशाना साधे जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर अखिलेश ने कहा, समाजवादी पार्टी की टोपी का जो लाल रंग है वह हमारी क्रांति का, हमारे खून का रंग है और सबसे बड़ी बात यह कि यह हमारी भावनाओं का रंग है। मगर, हमारे मुख्यमंत्री के अंदर भावना ही नहीं है।

उन्होंने योगी पर हमला करते हुए कहा मुख्यमंत्री कहते हैं कि ढाई साल के बच्चे ने यह देख लिया कि कौन क्या है। हम भी कह रहे हैं कि एक तरफ लाल टोपी वाले की फोटो रख दें और एक तरफ खुद मुख्यमंत्री की फोटो रख दें। ढाई साल का बच्चा बता देगा कि कौन क्या है। मुख्यमंत्री योगी ने हाल में विधानसभा में टोपी पर तंज करते हुए कहा था कि अब तो ढाई साल का बच्चा भी जानता है कि टोपी वाला गुंडा होता है। अखिलेश ने भाजपा पर सोमवार को हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ का मुकदमा वापस नहीं लेने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने सदन में जिस तरह की भाषा इस्तेमाल की है उससे लगता है कि यह सरकार बौखला गई है। भाजपा की सरकार जाने वाली है, इसीलिए सरकार की भाषा बदल गई है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बावजूद तीन कृषि कानून जबरन पारित करा लिए। उन्होंने आरोप लगाया, बहुमत का अनादर कर कानून पारित कराने का काम उत्तर प्रदेश की सरकार भी कर रही है। कानूनों को पारित कराने से पहले बहस होनी चाहिए। भाजपा लोकतंत्र को बिल्कुल खत्म करना चाहती है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...