back to top

समाजवादी राहत पैकेट की तर्ज पर भूखेप्यासे लोगों तक खानापान पहुंचाए सरकार : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार से कोरोना संक्रमण के चलते घोषित लॉक डाउन के कारण बड़ी संख्या में भूखेप्यासे लोगों को समाजवादी राहत पैकेट की तरह खाने के पैकेट उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा आज प्रदेश की सड़कों पर जिस प्रकार लाखों लोग भूखेप्यासे हैं और आपूर्ति के अभाव में जनता त्रस्त है, ऐसे में मुख्यमंत्री जी सपा सरकार के समय भोजन के लिए वितरित किए गए समाजवादी राहत पैकेट को बांटने का निर्देश जिलाधिकारियों को दें। इनके लिए नियम भी बने हैं। चाहें तो नाम बदल दें।

मालूम हो कि वर्ष 2016 में तत्कालीन अखिलेश सरकार के कार्यकाल में सूखाग्रस्त हुए बुंदेलखण्ड के दो लाख 30 हजार परिवारों को समाजवादी राहत पैकेट वितरित किए गए थे। इन पैकेट में 10 किलोग्राम आटा, पांच किलो चावल, पांच किलो दाल, 25 किलो आलू, पांच लीटर सरसों का तेल, एक किलो देसी घी और एक किलो मिल्क पाउडर दिया गया था।

अखिलेश ने सरकार को समीक्षा बैठकों में अपना वक्त बर्बाद न करने की सलाह देते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार को तत्काल देश के सभी जनधन खाताधारकों के बैंक खातों में सहायता राशि डालने का प्रबन्ध करना चाहिए। साथ ही जो लोग रास्तों पर भटक रहे हैं, उनके भोजनपानी, चिकित्सा और सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए रैनबसेरों का भी इंतजाम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार से अपील है कि गरीब लोगों के लिए भोजन की फौरन व्यवस्था करे जिससे वे घास खाने को मजबूर न हों। साथ ही सब्जी जैसी दैनिक उपयोग की चीजों पर पुलिस संयम बरते।

इस बीच, सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश के निर्देश पर दल के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों को राहत सामग्री का वितरण शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता हर जिले के गांवों, कस्बों और शहरों में सुरक्षित दूरी के नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए सामग्री बांट रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के बाद किसी दूसरे शहर में फंसे उत्तर प्रदेश के सैकड़ों लोग बड़ी संख्या में पैदल ही अपनेअपने गांवों और कस्बों की तरफ आ रहे हैं। सपा कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ ऐसे लोगों को खाने की सामग्री और पानी उपलब्ध करा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...