back to top

नववर्ष पर जनता की खुशियों पर भाजपा ने किया आघात: अखिलेश

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने नव वर्ष में जनता की खुशियों पर आाघात करते हुए रेल किराया, बस किराया बढ़ाने के साथ घरेलू गैस के दाम 19 रूपए तक बढ़ा दिए है। उन्होने कहा अब एनपीआर की मुसीबत आ गई है। जब आधार कार्ड में पूरा विवरण है तो एनपीआर की कवायद क्यो की जा रही है।

उन्होने जनता का आहृवान किया कि वह सत्याग्रह आंदोलन के ढंग से एनपीआर फार्म नहीं भरे। भाजपा ने दुनिया में भारत की बदनामी कराई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नववर्ष पर सभी के सुख समृृद्धि की कामना करते हुए कहा कि नया सवेरा और नववर्ष राज्य की जनता का तभी आएगा जब भाजपा की सरकार बदल जाएगी। अभी तीन वर्ष भी नहीं हुए जबकि भाजपा के प्रति जनता का भरोसा उठ गया है। उन्होने कहा कि 2022 में जन विश्वास तोड़ने के कारण सत्ता से भाजपा का हटना अवश्यभावी है।

यादव ने कहा कि भाजपा संविधान का भी सम्मान नहीं करती है। संविधान में किसी के प्रति भेदभाव जैसी भी नही है जबकि भाजपा भेदभाव कर रही है। भाजपा न हिंदू धर्म को जानती है और न उसे मानती है। भाजपा की सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में समाज को बांटने और लोगों को परेशान करने का ही काम किया है। भाजपा ने देश में आर्थिक संकट पैदाकर दिया है। रोजगार कहां? किसानों का भविष्य अधर में है। भाजपा का शौचालय धोखा है। नौजवान समाजवादी पार्टी का दिया लैपटाप आज भी चला रहें है। अखिलेश यादव ने कहा कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर तीनों व्यवस्थाएं साजिश हैं और भारतीयों के विरूद्ध है। भाजपा की राज्य की जनता के प्रति कोई संवेदना नही है।

अखिलेश यादव का आज नए वर्ष पर अभिनंदन एवं शुभकामना देने वाले राजधानी लखनऊ सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए हजारों लोगों का आज समाजवादी पार्टी मुख्यालय में तांता लगा रहा। पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। यश भारती प्राप्त पं. हरिप्रसाद मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ अखिलेश यादव की सफलता एवं 2022 के लिए शुभकामना की। कैंट के किशन बैण्ड ने समाजवादी पार्टी के गीतों की धुन बजाकर शानदार स्वागत किया। सिराथू कौशाम्बी से आए ग्राम प्रधान लवलेश कुमार यादव अपनी पार्टी कलर की आल्टो गाड़ी भरकर अमरूद लाए थे। उनके साथ धनराज यादव और कैलाश यादव भी आए थे। राजीव सपेरा और पृृथ्वीनाथ सपेरा ने बीन बजाकर अभिनंदन किया। अल्लूपुर, मलीहाबाद के वीरेन्द्र सिंह यादव ने सीडलेस काले जामुन का पौधा भेंट किया।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...