back to top

खुद को प्रेरित करने और दबदबा रखने के लिए जश्न का अलग तरीका अपनाता हूं: आकाश सिंह

लखनऊ । लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की आईपीएल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत में तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने जश्न के अपने अनोखे तरीके से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा और उन्होंने कहा कि वह खुद को प्रेरित करने और बल्लेबाजों पर दबदबा कायम रखने के उद्देश्य से इस तरह का जश्न मनाते हैं।

विकेट लेने के बाद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कागज का टुकड़ा निकाला, जिस पर लिखा था, अक्की आग लगा रहा है। आकाश जानता है कि टी20 क्रिकेट में विकेट कैसे लिए जाते हैं। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरूआत की थी और वह 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स की खिताब जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे। इसके बाद वह एलएसजी से जुड़ गये।आकाश से संवाददाता सम्मेलन में जब पूछा गया कि उन्होंने कागज के टुकड़े पर क्या लिखा था, उन्होंने कहा, अक्की को टी20 क्रिकेट में विकेट लेना आता है। ऐसा है ना।

आकाश ने बताया कि इससे उन्हें प्रेरणा मिलती है और यह बल्लेबाजों पर हावी होने और टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।उन्होंने कहा,विभिन्न लोगों के लिए अलग-अलग चीज प्रेरणा का काम करती हैं। कभी मैं कागज का टुकड़ा दिखाता हूं तो कभी नहीं। इससे मेरी उस दिन की मानसिकता का पता चलता है। जब आप अपने साथ कुछ लिखा हुआ कागज रखते हैं तो अपने लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश करते हैं। राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले आकाश ने कहा कि पिछले दो वर्षों में एलएसजी के सहयोगी स्टाफ से मिले सहयोग से उन्हें एक अच्छा क्रिकेटर बनने में मदद मिली। उन्होंने कहा,मैं दो साल से एलएसजी के साथ हूं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही है कि मुझे कोच का पूरा समर्थन मिला है, भले ही मुझे अंतिम एकादश में जगह नहीं मिले। आकाश ने कहा,इस साल हमारे साथ भरत अरुण सर हैं, पिछले साल जहीर सर थे।

टॉम मूडी भी हैं। जिस तरह से वह हमारा मार्गदर्शन करते हैं, हमें किसी भी स्थिति से निपटने और मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार रखते हैं, वह बहुत मायने रखता है। उन्होंने कहा, प्रत्येक खिलाड़ी मौके का पूरा फायदा उठाना चाहता है। कप्तान का समर्थन भी काफी मायने रखता है और ज्षभ भैया बहुत आत्मविश्वास बढ़ाते हैं जिससे बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। आकाश में बताया कि ज्षभ पंत ने सीएसके के खिलाफ मैच से पहले उन्हें अपनी क्षमता पर भरोसा रखने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा, ज्षभ भैया ने मुझसे कहा कि नई गेंद मेरी ताकत है और मैं इसे दोनों तरफ स्विंग करा सकता हूं। इसलिए मैंने अपने कौशल का भरपूर इस्तेमाल करने की कोशिश की। विकेट पर अच्छी उछाल थी और मैंने बाउंसर का अच्छी तरह से उपयोग करने पर ध्यान केंद्रित किया। आकाश ने कहा कि 2020 से आईपीएल में खेलने के अनुभव से उन्हें विपक्षी बल्लेबाजों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।उन्होंने कहा, जब आप आईपीएल में खेलते हैं तो ड्रेसिंग रूम में खिलाडÞियों की खूबियों और कमियों को समझते हैं। मैं अपने मजबूत पक्ष पर ध्यान केंद्रित करता हूं और फिर परिस्थितियों का पूरा लाभ उठाने की कोशिश करता हूं।

RELATED ARTICLES

अमेरिका और ईरान के हमले रुकने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी

न्यूयॉर्क। अमेरिका और ईरान द्वारा लगातार दूसरे दिन भी फारस की खाड़ी में कोई सैन्य हमला न किए जाने के बाद कच्चे तेल (क्रूड...

पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर बोले- वनडे में रोहित के साथ पारी का आगाज करें सूर्यवंशी, चौथे नंबर पर खेलें गिल

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर फारूख इंजीनियर का मानना है कि 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए युवा...

भारतीय भारोत्तोलकों का कमाल, मीराबाई ने जीता स्वर्ण, ऋषिकेश और मुथुपांडी ने हासिल किए रजत पदक

ग्लास्गो। ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू ने रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय भारोत्तोलन में अपनी बादशाहत एक...

सावन के सोमवार पर 23 साल बाद बन रहा महासंयोग

लखनऊ। सावन में अगर शिवजी की पूजा के लिए एक ही दिन दो खास मौके मिल जाएं तो शिव भक्तों के लिए इससे खास...

भव्य कलश यात्रा में उमड़ा भक्तों का हुजूम

श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव का शुभारंभलखनऊ। गोमती नदी के तट पर डालीगंज क्षेत्र स्थित पौराणिक श्री बंदी माता मंदिर के...

नृत्य कला में सिद्धि प्राप्ति करने के लिए नियमित साधना जरूरी : पं. जयंत कस्तुआर

भातखण्डे में चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 27 से 30 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय कथक नृत्य...

सिद्धचक्र महामंडल विधान में चढ़े 1024 अर्घ

मंगल चातुर्मास का शुभारंभ 29 जुलाई को होगालखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर में चल रहे 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान में आज 1024 अर्घ...

बिजुरी चमके बरसे मेहरवा… पर दिखा कथक का अद्भुत रूप

लखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ .प्र. द्वारा आयोजित कथक संध्या का आयोजन राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया गया। कथक...

कॉलेज में मैंने सबसे पहला आडिशन दिया था : मनराज वीर

लखनऊ। एक ऐसे परिवार से आने वाले जिसका म्यूजिक से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, मनराज वीर ने कभी नहीं सोचा था कि...