back to top

अजीत अगरकर बने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता

नयी दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को सीनियर चयन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

अगरकर इससे पहले दिन में अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सामने वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए, जिसकी सिफारिश पर बीसीसीआई ने यह फैसला किया। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने यहां जारी बयान में कहा, सुलक्षणा नाइक, अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने पुरुष चयन समिति में चयनकर्ता के एक पद के लिए आवेदकों का साक्षात्कार लिया।

https://twitter.com/BCCI/status/1676259516764258305

तीन सदस्यीय सीएसी ने उक्त पद के लिए सर्वसम्मति से अजीत अगरकर के नाम की सिफारिश की। उन्होंने कहा, समिति ने वरिष्ठता (टेस्ट मैचों की कुल संख्या) के आधार पर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष की भूमिका के लिए अगरकर की सिफारिश की। अगरकर ने 26 टेस्ट और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के अलावा 191 वनडे मैच खेले हैं। वह 1999, 2003 और 2007 वनडे विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे।

वह 2007 विश्व टी20 विजेता भारतीय टीम में भी शामिल थे। अगरकर ने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाया था और उन्होंने 2004 में एडिलेड में खेले गए मैच में छह विकेट लेकर आस्ट्रेलिया में भारत की टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अब भी उनके नाम है। उन्होंने 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 21 गेंदों में अर्धशतक बनाया था। अगरकर को चयनसमिति के अध्यक्ष के लिए निर्धारित एक करोड़ रुपये के वर्तमान वेतन की तुलना में बेहतर पारिश्रमिक मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

कप्तान गिल ने नेट पर बाएं हाथ के स्पिनरों का सामना किया, कुलदीप यादव और केएल राहुल ने अभ्यास नहीं किया

कोलंबो। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में बाएं हाथ के स्पिनरों के सामने अपने निराशाजनक प्रदर्शन को...

हमें बारिश का अंदेशा था, इसलिए श्रीलंका की पारी जल्दी खत्म करना चाहते थे: केएल राहुल

गॉल। भारतीय उप-कप्तान केएल राहुल ने बुधवार को यहां कहा कि उनकी टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में जल्द से जल्द...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...