back to top

कोरोना संक्रमितों को लाने के आरोप में एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर लगी रोक

नई दिल्ली। दुबई नागर विमानन प्राधिकरण ने पिछले कुछ हफ्तों में कथित तौर पर कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के प्रमाणपत्र प्राप्त यात्रियों को लाने को लेकर एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर दो अक्टूबर तक रोक लगा दी है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार के नियमों के अनुसार भारत से यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को यात्रा से 96 घंटे पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा और उनके पास जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने वाला प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। एक अधिकारी ने कहा, एक यात्री के पास दो सितंबर को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि वाला प्रमाणपत्र था और उसने चार सितंबर को एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-दुबई उड़ान से यात्रा की थी।

इसी तरह की एक अन्य घटना पहले भी हुई थी, जहां एक यात्री ने दुबई के लिए एयर लाइंस की एक अन्य उड़ान से यात्रा की थी। अधिकारियों ने कहा कि इसलिए दुबई नागर विमानन प्राधिकरण ने 18 सितंबर से दो अक्टूबर तक एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों को स्थगित कर दिया है।

इस संबंध में पूछे जाने पर एअर इंडिया एक्सप्रेस ने 17 सितम्बर को डीजीसीए द्वारा 18 सितम्बर से दो अक्टूबर तक उड़ानों पर रोक लगाए जाने का नोटिस मिलने की जानकारी दी। विमान कंपनी ने कहा, दिल्ली और जयपुर में एयरलाइन के ग्राउंड हैंडलिंग एजेंटों द्वारा क्रमश: 28 अगस्त और चार सितंबर को दुबई के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस उड़ान में कोरोना वायरस से संक्रमित एक यात्री की यात्रा करने के संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

उसने कहा कि हवाई अड्डा परिचालन (ग्राउंड हैंडलिंग) एजेंसियों ने इस चूक के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ उचित दंडात्मक कार्वाई की है। भारत में एयर इंडिया एक्सप्रेस की ग्राउंड हैंडलिंग एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईएटीएसएल) द्वारा की जाती है, जो कि राष्ट्रीय विमान सेवा एअर इंडिया की सहायक कंपनी है।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...