back to top

एम्स का ट्रॉमा सेंटर कोविड-19 अस्पताल में होगा तब्दील

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अपनी ट्रॉमा सेंटर इमारत को कोविड-19 के अस्पताल में तब्दील करने का निर्णय किया है। ट्रॉमा सेंटर में ज्यादातर सड़क दुर्घटना का शिकार होने वाले लोगों का इलाज होता है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब इसे कोविड-19 अस्पताल के रूप में तैयार किया जा रहा है। शुरुआत में इसमें 260 बिस्तर होंगे। एम्स प्रशासन जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक घोषणा करेगा। एक सूत्र ने बताया, पूरे ट्रॉमा सेंटर की हताहत और आपात सेवा को एम्स मुख्य आपात विभाग में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसमें से ज्यादातर मरीजों को पहले ही मुख्य एम्स अस्पताल के विभिन्न वॉर्डों में भेजा जा चुका है।

ट्रॉमा सेंटर में अभी 242 बिस्तर हैं तथा इसमें 18 और जोड़े जाएंगे। कुल बिस्तरों में से 50 आईसीयू के बिस्तर हैं और 30-40 उच्च निर्भरता वाली इकाई के हैं। सेंटर के पास करीब 70 वेंटिलेटर है। सूत्र ने बताया कि जरूरत के हिसाब से इस क्षमता को और भी बढ़ाया जा सकता है।

एम्स ने कोविड-19 के प्रबंधन प्रोटोकॉल के लिए एक कार्यबल गठित किया है और कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए आने वाले दिनों में पेश होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए कई समितियां भी गठित की हैं। अस्पताल पहले ही अपनी ओपीडी बंद कर चुका है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...