back to top

ट्रम्प के इन देशों पर टैरिफ के एलान के बाद बाजार में हाहाकार, महंगाई और व्यापार युद्ध का खतरा भी बढ़ा

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को लगभग सभी अमेरिकी व्यापारिक साझेदार देशों पर दूरगामी प्रभाव वाले नए शुल्क लगाने की घोषणा की। इसमें चीन से आयात पर 34 प्रतिशत कर और यूरोपीय संघ (ईयू) और अन्य पर 20 प्रतिशत कर लगाया गया है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था की संरचना के काफी हद तक ध्वस्त होने और व्यापक व्यापार युद्ध शुरू होने का खतरा है।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में यह घोषणा करते हुए कहा कि वे दर्जनों ऐसे देशों पर शुल्क दरें बढ़ा रहे हैं जो अमेरिका के साथ सार्थक व्यापार अधिशेष रखते हैं। साथ ही, उन्होंने आर्थिक आपातकाल के जवाब में सभी देशों से आयात पर 10 प्रतिशत का बेसलाइन कर लगाया है। राष्ट्रपति ने कहा कि शुल्क घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका द्वारा निर्मित वैश्विक व्यापार प्रणाली का वर्णन करने के लिए आक्रामक शब्दों का इस्तेमाल किया।

उन्होंने कहा, हमारे देश को अन्य देशों द्वारा लूटा गया और जबर्दस्ती की गई। यह कदम ऐतिहासिक कर वृद्धि के बराबर है जो वैश्विक व्यवस्था को टूटने के कगार पर पहुंचा सकता है। यह कई अमेरिकियों के लिए एक ऐसे बदलाव की शुरुआत है, जो शायद दर्दनाक होगा। इससे मध्यम वर्ग की जरूरत वाली चीजें जैसे घर, वाहन और कपड़े महंगे होंगे। वहीं शांति और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए गठबंधनों में बाधा उत्पन्न होगी। ट्रंप ने कहा कि वह अमेरिकी सरकार के लिए सैकड़ों अरबों का नया राजस्व लाने और वैश्विक व्यापार में निष्पक्षता बहाल करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से लूटा जा रहा है। …लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। ट्रंप ने शुल्क लगाने के लिए राष्ट्रीय आर्थिक आपातकाल की घोषणा की। उन्होंने वादा किया है कि करों के परिणामस्वरूप कारखानों की नौकरियां अमेरिका में वापस आ जाएंगी, लेकिन उनकी नीतियों से अचानक आर्थिक मंदी का खतरा है क्योंकि उपभोक्ताओं और व्यवसायों को कीमतों में भारी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रंप ने एक महत्वपूर्ण चुनावी वादा पूरा किया क्योंकि उन्होंने 1977 के अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन शक्ति अधिनियम के तहत कांग्रेस के बिना व्यापार भागीदारों पर जवाबी शुल्क लगाए हैं। लेकिन बुधवार को उनकी यह कार्वाई मुद्रास्फीति से निपटने के लिए पिछले साल के चुनाव में ट्रंप के मतदाता जनादेश को खतरे में डाल सकती है। राष्ट्रपति की उच्च दरें उन विदेशी इकाइयों को प्रभावित करेंगी जो अमेरिका को खरीदने से ज्यादा सामान बेचती हैं। ट्रंप प्रशासन ने अनिवार्य रूप से उन देशों के साथ व्यापार असंतुलन के बराबर राजस्व जुटाने के लिए अपनी शुल्क दरों की गणना की है। ट्रंप ने फिर उस दर को आधा कर दिया और खुद को बहुत दयालु बताया।

व्हाइट हाउस का कहना है कि शुल्क और अन्य व्यापार असंतुलन के कारण पिछले साल 1,200 अरब डॉलर का असंतुलन हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों ने सुझाव दिया कि अन्य देशों को अपने आयात पर नए शुल्क को कम करने के लिए कई तरह की कार्वाई करनी पड़ सकती है, और उन देशों द्वारा जवाबी शुल्क लगाने से स्थिति और खराब हो सकती है। अमेरिका में फिच रेटिंग्स के आर्थिक शोध के प्रमुख ओलु सोनोला ने कहा कि अमेरिका द्वारा विभिन्न देशों से वसूले जाने वाले औसत शुल्क की दर 2024 के ढाई प्रतिशत से बढ़कर करीब 22 प्रतिशत हो जाएगी। सोनोला ने कहा, अब कई देश मंदी की गिरफ्त में आ जाएंगे।

यह भी पढ़े : ट्रंप ने भारत पर लगाया 26 फीसदी टैरिफ, अमेरिका का शेयर बाजार हिला

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...