back to top

ट्रंप ने भारत पर लगाया 26 फीसदी टैरिफ, अमेरिका का शेयर बाजार हिला

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार देर रात भारत पर 26% टैरिफ (जैसे को तैसा टैरिफ) लगाने का ऐलान किया। ट्रम्प ने कहा- भारत बहुत सख्त है। मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं।

भारत के अलावा चीन पर 34%, यूरोपीय यूनियन पर 20%, साउथ कोरिया पर 25%, जापान पर 24%, वियतनाम पर 46% और ताइवान पर 32% टैरिफ लगेगा। अमेरिका ने करीब 60 देशों पर उनके टैरिफ की तुलना में आधा टैरिफ लगाने का फैसला किया है। इसके अलावा दूसरे देशों से अमेरिकी में आने वाले सभी सामान पर 10% बेसलाइन (न्यूनतम) टैरिफ लगेगा।

बेसलाइन टैरिफ 5 अप्रैल को और रेसिप्रोकल टैरिफ 9 अप्रैल को रात 12 बजे के बाद लागू होंगे।बेसलाइन टैरिफ व्यापार के सामान्य नियमों के तहत आयात पर लगाया जाता है, जबकि रेसिप्रोकल टैरिफ किसी अन्य देश के टैरिफ के जवाब में लगाया जाता है।ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद डॉव फ्यूचर्स में 1,000 से अधिक अंकों की गिरावट आई।

डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1,100 अंकों (2.7फीसद), एसएंडपी 500 फ्यूचर्स में 3.9 फीसद और नैस्डैक-100 फ्यूचर्स में 4.7 प्रतिशत की गिरावट आई। ट्रंप ने कहा कि यह टैरिफ अमेरिका को विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता से मुक्त कर देगा। अर्थशास्त्रियों ने ट्रंप के इस कदम से आर्थिक मंदी की आशंका जताई है।

RELATED ARTICLES

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...